एक्सप्लोरर

Astrology: ये चार राशि के लड़के होते हैं रोमांटिक और केयरिंग, साबित होते हैं अच्छे जीवनसाथी

Astrology: ज्योतिष में ऐसे राशि वाले लड़कों के बारे में बताया गया है जो रोमांटिक व केयरिंग होते हैं. ऐसे लड़के अच्छे जीवसाथी बनते हैं, जिनकी शादी इन राशि के लड़कों के साथ होती है वो बहुत लकी होती हैं.

Astrology, Romantic Zodiac Sign Boys: हर लड़की चाहती है कि वह जिससे प्रेम करे या जिसके साथ उसकी शादी हो वह भी उससे बहुत प्यार करे. साथ ही तकलीफ के समय में उसकी परवाह करें और उसका ख्याल रखे. ज्योतिष में लड़कों की कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं जो बहुत रोमांटिक और केयरिंग होते हैं. ऐसे राशि वाले लड़के अच्छे व्यक्तित्व के धनी होते हैं. ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का विवाह इन राशि वाले लड़कों के साथ होता है, वह जीवन में बहुत खुश रहती हैं. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि – मेष राशि चक्र की पहली राशि है. मेष राशि का स्वामी मंगल है, जोकि जीवन में पराक्रम और उत्साह के कारक माने जाते हैं. मेष राशि वाले जातक किसी परिस्थिति से घबराते नहीं है और दबाव में आकर किसी के आगे नतमस्तक नहीं होते. इस राशि के लड़के जिससे भी प्यार करते हैं उसे निभाते हैं. इसलिए इस राशि के लड़के भरोसेमंद साथी कहलाते हैं.

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वाले लड़के अपने पार्टनर से खूब प्यार करते हैं. यह अपने पार्टनर का खूब ध्यान भी रखते हैं और उन्हें किसी तकलीफ में नहीं देख सकते. इस कारण इनका रिश्ता अपने पार्टनर के साथ मजबूत होता है.

कर्क राशि- कर्क राशि के लड़कों का स्वभाव बहुत केयरिंग वाला होता है. ये अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को हमेशा खुश रखना चाहते हैं और उनके मन की बात को भी तुरंत समझ लेते हैं. अगर आप इस राशि के लड़के से प्रेम करेंगे तो आपको कभी धोखा नहीं मिलेगा.

कन्या राशि- कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है. इस राशि का चिन्ह हाथ में फूल की डाली लिए एक कन्या है. ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि वाले बहुत सामाजिक होते हैं. बात करें कन्या राशि वाले लड़कों के बारे में तो ये अपने पार्टनर के प्रति बहुत गंभीर होते हैं. इनका जुड़ाव जिसके साथ भी होता है उसके साथ जीवनभर का रिश्ता निभाते हैं. ये रोमांटिक होने से ज्यादा केयरिंग पति या बॉयफ्रेंड कहलाते हैं.

वृश्चिक राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक, राशि चक्र की आठवीं राशि है. इसका चिह्न बिच्छू होता है और यह जलतत्व की राशि कहलाती है, जिसके स्वामी मंगल हैं. इस राशि के लड़कों की बात करें तो ये रोमांटिक से ज्यादा केयरिंग होते हैं. लेकिन इनके मन में भरपूर प्यार होता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता निभाने के मामले में ये बहुत वफादार होते हैं.

ये भी पढ़ें:Kharmas 2022: 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 7 July 2026: वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगी भावनात्मक गहराई, रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगी भावनात्मक गहराई, रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
Astrology: कुंडली में 'चंद्रमा' का यह दोष छीन लेता है सुख-चैन, कहीं आप भी तो नहीं हैं परेशान?
कमजोर चंद्रमा बदल सकता है आपकी किस्मत, इन 4 आसान उपायों से दूर होगा हर संकट
Numerology: 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?
16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget