एक्सप्लोरर

Astro Tips: आपकी ये 7 आदतें कहीं आपको कंगाल ना बना दें, आज ही इससे बना लें दूरी

Astro Tips For Bad Habits: व्‍यक्ति की कुछ आदतें उसके जीवन में मुसीबतों का भंडार लगा देती हैं और गरीब बना कर छोड़ती हैं, इसलिए इन आदतों से जल्‍द से जल्‍द तौबा कर लेने में ही समझदारी है. 

Astro Tips For Bad Habits: अगर आप चाहते हैं कि आप पर लक्ष्मी जी कृपा बनी रहे तो बुरी आदतों को खत्म करना बहुत जरूरी है. व्यक्ति की बुरी आदतें और कर्म होते हैं, जो उसको राजा से फकीर बना देते हैं. किसी भी व्यक्ति की अच्छी या बुरी आदतें उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को बदलती हैं. अच्छी आदतें ग्रहों को मजबूत करती हैं और बुरी आदतें ग्रहों को कमजोर करने का काम करती हैं. इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनी बुरी आदतों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. कुछ बुरी आदतें ऐसी होती हैं, जिनकी वजह से खूब प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती है और धन संबंधी समस्या हमेशा बनी रहती है. ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही से आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में, जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए.

पैर हिलाना
अगर आपकी आदत बैठे हुए पैर हिलाने की है तो इस आदत को छोड़ दें, क्योंकि ऐसे लोगों के मन में कोई ना कोई बात हमेशा घूमती रहती है. ऐसे लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है.

गंदगी
अपने आसपास गंदगी बिलकुल ना होने दें. गंदगी से नकारात्मकता आती है और लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं इसलिए नियमित रुप से अपने आसपास साफ-सफाई रखें ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे.

नाखून चबाना
अगर आपकी भी नाखून चबाने की आदत है तो इसे तुरंत बदल दें.क्योंकि नाखून चबाने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो जाता है और व्यक्ति के मान-सम्मान, स्वास्थ्य और कार्यों पर गलत प्रभाव देखने को मिलता है.

पैर घसीट कर चलना
आप भी अगर पैर घसीट-घसीट कर चलते हैं. तो ये आदत बहुत गलत होती है. इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है. सिर्फ इतना ही नहीं,आपसी मनमुटाव का सामना भी करना पड़ता है.

बिखरी रसोई
अगर आप किचन में सामान ऐसे ही फैला छोड़ देती हैं तो यह आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं. रसोई घर में चीजों को व्यवस्थित ढंग से न रखने पर घर में दरिद्रता का निवास होता है.

जूते-चप्पल
घर में कभी भी इधर-उधर बिखरे जूते-चप्पल ना रखें. इससे व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. व्यक्ति के बनते काम बिगड़ने लगते हैं और कार्यों में असफलता ही हाथ लगती है.

पशु-पक्षियों को दाना ना डालना
अगर आप पशु-पक्षियों को दाना नहीं डालते तो आज से ही दाना डालने लगे, क्योंकि बेजुबान जानवरों को भोजन कराने से कुंडली के अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं और बुध ग्रह भी मजबूत होता है. इससे करियर की रुकावटें दूर होती हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Astrology: ये लोग पैसा खर्च करने में होते हैं बेहद कंजूस, वित्तीय प्रबंधन होता है काबिले तारीफ़

Weekly Horoscope (6 To 12 June 2022) : मिथुन राशि वालों की लाइफ होने वाली है लग्जरी, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget