एक्सप्लोरर

Vrishabh Weekly Horoscope 24 to 30 August 2025: धन लाभ और परिवार में खुशियाँ मिलने वाली हैं! पढ़ें वृषभ साप्ताहिक राशिफल।

AstroWeek 24 to 30 August 2025: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को करियर, स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. चंद्रमा-मंगल की युति मानसिक बेचैनी और गलत फैसलों का कारण बन सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अगस्त 2025): सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. ऑफिस में आपको सभी का सम्मान करना चाहिए, चाहे वह जूनियर हों या सहकर्मी. किसी भी प्रकार के दिखावे या अहंकार से बचें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

करियर राशिफल:
कार्यस्थल पर अनुशासन और विनम्रता आपके लिए लाभकारी साबित होगी. ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, लेकिन जूनियर्स और सहकर्मियों के साथ व्यवहार में सुधार लाना होगा.

बिजनेस और धन राशिफल:
बिजनेस से जुड़ी ट्रैवलिंग लाभकारी सिद्ध होगी. बिजनेसमैन को मनचाही सफलता और लाभ मिलेगा. पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन सकती है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी.

लव/पारिवारिक राशिफल:
लव लाइफ के लिए सप्ताह शानदार रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है. शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा. मिड वीक वाणी से किसी खास को ठेस पहुँच सकती है, सावधान रहें. वीकेंड पर परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है.

युवा राशिफल:
सिंगल युवाओं के जीवन में नया रिश्ता शुरू हो सकता है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है. धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

हेल्थ राशिफल:
मानसिक तनाव और गुस्से से बचें. अनावश्यक चिंता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. खान-पान नियंत्रित रखें.

स्वास्थ्य सलाह:

  • गुस्से पर नियंत्रण रखें.
  • हल्का योग और ध्यान करें.
  • दिनचर्या नियमित बनाएं.

उपाय:

  • भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
  • माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
  • मीठा दान करें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

क्षेत्र  स्थिति
करियर  सीनियर्स का सहयोग, प्रमोशन के योग
धन  प्रॉपर्टी व बिज़नेस से लाभ
प्रेम  विवाह के योग बन सकते हैं.
स्वास्थ्य सामान्य लेकिन यात्रा में सावधानी.
उपाय   गुरुवार को पीपल पर जल चढ़ाएं.
 

FAQs:
Q1: क्या इस सप्ताह बिजनेस ट्रिप सफल होगी?
A1: हाँ, की गई बिजनेस ट्रेवलिंग से लाभ प्राप्त होगा.

Q2: क्या परिवार में विवाद हो सकता है?
A2: हाँ, वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
Astrology: कुंडली में 'चंद्रमा' का यह दोष छीन लेता है सुख-चैन, कहीं आप भी तो नहीं हैं परेशान?
कमजोर चंद्रमा बदल सकता है आपकी किस्मत, इन 4 आसान उपायों से दूर होगा हर संकट
Numerology: 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?
16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होने से ठीक पहले क्या 3 बजे का मुहूर्त दे रहा है बड़े प्रशासनिक फैसले का संकेत? आ गई बड़ी भविष्यवाणी
Ram Mandir Trust Meeting: क्या अयोध्या में होने जा रहा है कोई बड़ा फेरबदल?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget