एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope May 2025: वृषभ राशि मई मासिक राशिफल, प्रमोशन की बन रही है संभावना

Taurus Monthly Horoscope May 2025: वृषभ (Vrishabh) के लिए मई महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से वृषभ मासिक राशिफल.

Vrishabh Rashifal May 2025: वृषभ राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना अच्छा रहेगा. व्यापारियों को अधिक धन कमाने का मौका मिलेगा. वहीं शुक्र-शनि की युति आपको ऊंचाई पर ले जाएगी. आइए ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृषभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई (May 2025) का महीना.

वृषभ राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Taurus May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी मंगल, तृतीय भाव में रहते हुए सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बना रहे हैं, जिससे व्यवसायियों को अधिक धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार के कारक बुध, 6 मई तक एकादश भाव में राहु के साथ रहकर जड़त्व दोष बना रहे हैं. इससे इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, ब्लॉगिंग, टिफिन सर्विस, एफिलिएट मार्केटिंग, वेबसाइट डिज़ाइनिंग, जूस सेंटर, रिपेयरिंग आदि व्यवसायों में मार्केटिंग और ब्रांडिंग की कमी के कारण प्रोडक्ट रिटर्न और हानि का सामना करना पड़ सकता है.
  • 7 से 22 मई तक बुध द्वादश भाव में रहकर द्वितीय भाव से 3–11 संबंध बना रहे हैं, जिससे डीजे साउंड, लॉजिस्टिक्स, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, टेलरिंग, बेकरी शॉप आदि से जुड़े व्यवसायियों को एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
  • 14 मई से गुरु द्वितीय भाव में रहते हुए सप्तम भाव से षडाष्टक दोष बना रहे हैं, जिससे पूर्व में किए गए किसी कार्य के कारण व्यवसायियों को कानूनी नोटिस प्राप्त हो सकता है. एकादश भाव में शुक्र और शनि की युति व्यवसाय में सफलता और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • तृतीय भाव में स्थित मंगल, दशम भाव से षडाष्टक दोष बना रहे हैं, जिससे महिला कर्मियों को ऑफिस में उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है. 13 मई तक सूर्य द्वादश भाव में रहकर सप्तम दृष्टि से षष्ठ भाव को देख रहे हैं, जिससे नौकरी में स्थिति अनुकूल होती दिखेगी और आपके कार्य आपके वरिष्ठों की दृष्टि में आएंगे. आपके रोल स्पष्ट होंगे.
  • 7 से 13 मई तक सूर्य-बुध का बुधादित्य योग द्वादश भाव में रहेगा, जिससे बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है.
  • 14 मई से गुरु द्वितीय भाव में रहकर पंचम और नवम दृष्टि से षष्ठ और दशम भाव को देख रहे हैं, जिससे नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावना बन सकती है. 18 मई से केतु चतुर्थ भाव में रहते हुए दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. यह समय मिश्रित फल देने वाला होगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 13 मई तक गुरु आपकी राशि में रहते हुए सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे परिवार और समाज में चल रहे मतभेद दूर होंगे. 17 मई तक एकादश भाव में शुक्र, शनि और राहु की युति रहेगी, जिससे पैरेंटिंग से जुड़ी समस्याएं स्पष्ट नहीं होने के कारण वैवाहिक जीवन में संघर्ष और तनाव हो सकता है। छोटी-मोटी असहमतियां घर की शांति को प्रभावित कर सकती हैं.
  • तृतीय भाव में स्थित मंगल की सप्तम भाव पर नवम-पंचम दृष्टि पारिवारिक संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी. मनमुटाव दूर होंगे. प्रेम संबंधों में कुछ कष्ट रहेगा, लेकिन 14 मई से सूर्य आपकी राशि में रहते हुए सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 6 मई तक पंचम भाव के स्वामी बुध, एकादश भाव में शुक्र के साथ लक्ष्मी-नारायण योग बना रहे हैं, जिससे अभिनय, जनसंचार, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन आदि क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • 13 मई तक द्वादश भाव में सूर्य की स्थिति पंचम भाव से षडाष्टक दोष बना रही है, जिससे विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट या लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है.
  • 13 मई तक आपकी राशि में गुरु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी, जिससे UPSC, IAS, IPS, IFS, बैंक, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 17 मई तक एकादश भाव में शनि और राहु के श्रापित दोष के कारण घर के किसी महत्वपूर्ण सदस्य की सेहत के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है.
  • 14 मई से गुरु द्वितीय भाव में रहते हुए पंचम दृष्टि से षष्ठ भाव को देखेंगे, जिससे संतान की सेहत में पिछले महीने की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा. 14 मई के बाद खिलाड़ी वर्ग को किसी इवेंट के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2025 Upay)

08 मई (मोहिनी एकादशी): भगवान विष्णु को सफेद पुष्प अर्पित करें, घी का दीपक जलाएँ और "ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः" मंत्र का जाप करें.
27 मई (शनि जयंती): प्रातः स्नानादि के बाद शनि देव का ध्यान करते हुए "ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 21 मिनट तक जाप करें और काले या नीले कंबल का दान करें.

ये भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: गुरु का गोचर साल 2025 में लाएगा बड़ा बदलाव, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget