एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें कैसा रहेगा 16 दिसंबर का दिन, पढ़ें राशिफल

Tarot Card Rashifal 16 December 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 16 सोमवार दिसंबर, का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 16 December 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. सोमवार, 16 दिसंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल.

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आपको आज कार्यक्षेत्र में कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलेगी. आप अपने स्वतंत्र विचारों और कर्तव्य पालन से आज तरक्की करेंगे. आपके प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि का योग बना हुआ है. आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा, आज शेयर में निवेश द्वारा भी कमाई कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज पूरी सफलता मिलेगी. दोस्तों और परिवार के साथ आज आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने की खुशी होगी.

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)-
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा. सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा. आज आपको अपने रिश्तेदारों से बहस करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है और इससे आपकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो सकता है. बेहतर होगा कि वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है. शाम को आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं और अपने मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते. वाहन और घरेलू जरूरतों पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आप अपने काम में सफल होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए बहुत आनंददायक रहेगा. लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान संबंधी मामलों में लापरवाही से बचना होगा. नौकरी में आज आपको सहकर्मियों और शुभचिंतकों का साथ सहयोग मिलेगा. शुभचिंतकों से आज आप अपने भविष्य को लेकर भी विचार विमर्श कर सकते हैं. धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आप सहभागी बनेंगे और साथ ही बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देंगे.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर शुभ रहने वाला है. स्वराशि में बैठा चंद्रमा आज आपको हर तरफ से लाभ और उन्नति दिलाने के मूड में है. आज आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता पाएंगे. निवेश करना भी आज आपके लिए लाभप्रद रहेगा. सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा है, अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है तो आज आपको इससे निजात मिल सकती है. लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना. किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का आपको अवसर मिल सकता है, पुण्य के भागी बनेंगे.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है. अपने काम कामकाज पर आज फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी. नौकरी में आज सहकर्मियों और सहयोगियों से आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से आपको परेशानी हो सकती है. आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ बदलाव का सामना करना होगा जो मानसिक कष्ट दे सकता है. व्यापार और आर्थिक मामलों में आज सिंह राशि के जातकों को बेहतर प्रबंधन की जरूरत है क्योंकि आज आपका बजट प्रभावित हो सकता है. गैर जरूरी खर्च होने का भी योग बना हुआ

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. आज आपको अपने काम का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा जिससे आपका मनोबल आज ऊंचा रहेगा. आपको अपने पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पद वृद्धि और सम्मान का लाभ मिल सकता है. आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा. अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसमें आपको राहत मिलेगी. आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं और आपके बीच प्यार के नए फूल खिलेंगे. सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आप आज एक के बाद एक खुशी की खबरें पाएंगे. दिन आपके लिए यादगार बनेगा. आज आपके सभी अधूरे कार्य और सपने पूरे हो सकते हैं. आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा जिसका सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. वैसे सितारे बताते हैं कि, आज आप किसी प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषयों में सफलता मिलेगी और पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा जो आपके लिए फायदेमंद है.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. आपको अपने काम के प्रति सजग रहना होगा. नौकरी में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि खर्च आपके बजट से अधिक न हो. आपको अपने रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद से बचना होगा साथ ही आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना होगा ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. विवाह योग्य लोगों की बात आज आगे बढ़ सकती है, कुछ नए रिश्ते भी आज बन सकते हैं.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. इन्हें आज अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में लाभ और उन्नति पाने के लिए आपको आज कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में भी आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आपको पैसा कमाने का अच्छा मौका मिलेगा. दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है, जो आपके लिए काफी प्रसन्नता दायक रहेगा. आज के दिन को सफल बनाने के लिए अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प मजबूत रखें और समय पर अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आमतौर पर उतार चढाव भरा रहेगा. आपको अपने व्यवसाय और कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपने काम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. आपको अपनी गतिविधियों को भी सावधानी से प्रबंधित करना होगा. आज कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. अपनों का साथ आज आपको बहुत प्रसन्न करेगा. अपने अंदर छिपी भावनाओं को बाहर लाने की कोशिश करें और अपने पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते बनाएं इससे पारिवारिक जीवन में सद्भाव बढेगा.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. सितारे इन पर आज मेहरबान रहेंगे. आज आपको अपने जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक जीने का सौभाग्य प्राप्त होगा. आपकी कोई अधूरी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं और आपका मन खुशी से झूम उठेगा. आज आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आज विद्यार्थियों को अपनी पसंदीदा विषयों में सफलता मिलेगी और पढ़ाई में भी प्रगति देखने को मिलेगी. आज शाम को आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आपको अपने स्वभाव को बेहतर तरीके से उजागर करने का मौका मिलेगा और लोगों से सम्मान भी पाएंगे.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपको अपने व्यवसाय और नौकरी में संभलकर चलना होगा, आर्थिक नुकसान हो सकता है. आज आपके अपने परिवार और दोस्तों के साथ मतभेद होने की भी आशंका है. नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में शांति से अपना काम करना होगा और किसी भी विवाद से दूर रहना होगा. आज अपनों के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ हो सकता है. मनोरंजन और रुचिकर खानपान पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह का अच्छा अवसर बन सकता है. घरेलू जरूरतों और वाहन पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है.

Vehicles Purchase Muhurat 2025: नई गाड़ी लेना है तो 2025 में कब-कब है शुभ मुहूर्त, यहां देखें लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 5 मार्च 2026: होली के बाद चंद्रमा का गोचर, किन राशियों को रहना होगा सावधान
Kal Ka Rashifal 5 मार्च 2026: होली के बाद चंद्रमा का गोचर, किन राशियों को रहना होगा सावधान
Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: होली के हुड़दंग में कहीं भारी न पड़ जाए राहु काल! धुलेंडी पर मेष से मीन तक का राशिफल
Kal Ka Rashifal 4 March 2026: होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
4 मार्च राशिफल: कल होली पर आपकी राशि में क्या लिखा है? जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सावधान! आज होलिका दहन पर 3 घंटे 27 मिनट का चंद्र ग्रहण, सुबह 06:20 से सूतक शुरू, जानें राशिफल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget