एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022 : 9 दिन बाद सूर्य पर राहु का अटैक, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

Solar eclipse 2022 : सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. अप्रैल में ही साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगेगा. जानते हैं डेट और टाइम.

Surya Grahan 2022 : अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.  ये सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का दिन और समय क्या रहेगा आइए जानते हैं-

सूर्य ग्रहण कब है? (Surya Grahan 2022 Date)
30 अप्रैल 2022 को सूर्य लगने ग्रहण जा रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस दिन वैसाख माह की अमावस्या तिथि पड़ रही है. पौराणिक कथाओं के अनुसार पाप ग्रह राहु और केतु के कारण ग्रहण की स्थिति बनती है.

सूर्य ग्रहण का टाइम (surya grahan 2022 date and time)
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की मध्यरात्रि 12:15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4:8 मिनट तक रहेगा. 

सूर्य ग्रहण किस राशि में लग रहा है
सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा. वर्तमान समय में राहु का गोचर मेष राशि में हो रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और राहु की युति बनेगी.

Shani Dev : जीवन में इन गलतियों की भयंकर सजा देते हैं शनि देव

सूतक काल (sutak kaal)
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ये  आंशिक ग्रहण माना जा रहा है. यही कारण है इस ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा.

इन राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य ग्रहण जब पड़ता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, इस बार जो सूर्य ग्रहण लग रहा है उसका असर इन राशियों के लिए कैसा है, जानते हैं राशिफल (Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- मेष राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है. इसलिए मेष राशि वालों को पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य ग्रहण आपके मानसिक तनाव में वृद्धि कर सकता है. इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. धन की हानि हो सकती है. चोट लगने का भय बना रहेगा. वरिष्ठ लोगों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों को संयम बरतना होगा. कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा राहु के संपर्क में आ जाएगा. चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. इस दौरान मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. निराशा और अज्ञात भय की स्थिति भी बन सकती है. धन का व्यय हो सकता है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान अपयश प्राप्त हो सकता है. इसलिए अपनी छवि को लेकर सावधान रहें. अनावश्यक विवाद से बचें. बहस आदि में न पड़ें. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेगें. और मिलने वाले लाभ को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे. अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है.

उपाय (Remedy)
सूर्य ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही अनुशासित जीवनशैली को अपनाएं. खानपान और दैनिक दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. सकारात्मक रहें और वाणी की मधुरता तथा स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें.

Mercury Transit 2022 :  बिजनेस के कारक 'बुध' अपने मित्र की राशि वृषभ में करने जा रहे हैं प्रवेश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget