एक्सप्लोरर

Sun Transit in Virgo 2021: ग्रहों के राजा सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें राशिफल

Sun Transit in Virgo 2021: कन्या राशि (Virgo Horoscope) में सूर्य का राशि परिवर्तन हो चुका है. सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से मीन राशि तक को प्रभावित करेगा. जानते हैं राशिफल (Rashifal).

Sun Transit in Virgo 2021: 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश हो चुका है. सिंह राशि से निकल कर सूर्य अब कन्या राशि में गोचर करेंगे. सितंबर माह का ये महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन है जो सभी राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कितना शुभ और कितना हानि देने वाला साबित होगा, आइए जानते हैं राशिफल (Horoscope)-

  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को धन आदि की परेशानियों को काफी हद तक राहत प्रदान कर सकता है. कर्ज आदि की समस्या से परेशान हैं तो ये गोचर, लाभकारी साबित होगा. इसके साथ ही शत्रु या प्रतिद्वंदी पराजित होंगे. जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. मित्र, लव पाटर्नर और रिश्तेदारों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें. विद्यार्थियों को परिश्रम का लाभ मिलेगा.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- जॉब के मामले में सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ परेशानियां दे सकता है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें. अनावश्यक विवाद की स्थिति से बचें. बॉस को प्रसन्न रखने की कोशिश करें. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लें. तनाव की स्थिति से बचने का प्रयास करें. 
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- परिवार और मित्रों को समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. कुछ नया करने के मन कर सकता है. मन प्रसन्न रहेगा, माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. रूका हुआ कार्य आरंभ हो सकता है. धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें, धोखा और हानि की भी स्थिति बन सकती है. 
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके साहस में वृद्धि करेगा, जिससे धन लाभ की भी स्थिति बनेगी. इस दौरान यात्रा का भी योग बन रहा है. धन के मामले में सोच समझ कर निर्णय लें और सेहत पर विशेष ध्यान दें.
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं. जो अब कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य का राशि परिवर्तन आपके धन और वाणी भाव में होने जा रहा है. सूर्य का गोचर आपके लिए अचानक लाभ का कारक भी बन सकता है. इस दिन दौरान निवेश, बाजार आदि से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. वाणी दोष हो सकता है. इस दौरान लक्ष्यों को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है. अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों के साथ गलत न करें. अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव कन्या राशि पर ही देखने को मिलेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन धन संबंधी समस्याओं में वृद्धि कर सकता है. धन का व्यय बहुत सोच समझ कर करें. जॉब में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. ये समय धैर्य से कार्य लेने का है. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति न आने दें.
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है. धन लाभ की स्थिति बनेगी. मान सम्मान में भी वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को करने में अड़चन आ सकती है, वरिष्ठ और जानकार लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है. इसमें संकोच न करें. वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें. प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं. सेहत का भी ध्यान रखें.
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिलाजुला फल प्रदान करेगा. इस दौरा मित्र और सहयोगियों का साथ मिलेगा. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. अचानक लाभ की स्थिति भी बनेगी. साहस में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बना रहेगा. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. अहंकार से दूर रहें. भ्रम की स्थिति से भी दूरी बनाकर रखें.
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- सूर्य का यह गोचर आपके लिए कर्म के क्षेत्र में विशेष फल प्रदान करने जा रहा है. इस दौरान जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. परिश्रम का फल प्राप्त होगा. सूर्य का राशि परिवर्तन जॉब में प्रमोशन की भी स्थिति बना सकता है. इसलिए विशेष सावधानी बरतें. धन के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. सूर्य का यह परिवर्तन आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि करेगा. आय के स्त्रोत विकसित होंगे.
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए विशेष है. आपकी राशि में शनि और गुरु की युति बनी हुई है. शनि और गुरु दोनों ही बड़े ग्रह माने गए हैं. ऐसे में कन्या राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके धर्म और भाग्य को प्रभावित करेगा. इस दौरान गलत कार्यों को न करें. धोखेबाज और स्वार्थी लोगों से सावधान रहें. जॉब बदलना चाहते हैं तो अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. बॉस को प्रसन्न रखें. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. समय पर कार्यों को पूर्ण करें.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है. इसलिए जॉब, करियर, बिजनेस और धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा. गलत संगत का त्याग करें. जीवन में अनुशासन के महत्व को समझना होगा. तनाव और विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला जुला रहेगा. इस दौरान प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे. धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं. अनावश्यक तर्क-विर्तक की स्थिति से बचने का प्रयास करें. स्वभाव में क्रोध और अहंकार नहीं आना चाहिए. धन की बचत करें.

यह भी पढ़ें:
Dussehra 2021: दशहरा का पर्व कब है?  इस बार विजय दशमी पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

आर्थिक राशिफल 18 सितंबर 2021: कन्या और मकर राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, मेष से मीन राशि तक जानें राशिफल

Chanakya Niti: दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाती हैं,ये छोटी-छोटी बातें, जानें आज की चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget