एक्सप्लोरर

Solar Eclipse vs Science: वैज्ञानिकों के लिए किसी अवसर से कम नहीं सूर्य ग्रहण, जानिए ’सूर्य ग्रहण’ विज्ञान की नजर से

Solar Eclipse vs Science: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है. लेकिन वैज्ञानिकों के लिए सूर्य ग्रहण एक ऐसा अवसर है, जिससे उन्हें कुछ नया हासिल होता है.

Solar Eclipse vs Science: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है. यह ग्रहण कई मायनों में खास होगा. क्योंकि यह हाईब्रिड सूर्य ग्रहण होगा. यानी एक ही दिन में सूर्य के तीन रूप नजर आएंगे. ग्रहण लगने की घटना को ज्योतिषशास्त्र और विज्ञान में बहुत खास माना गया है.

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जहां, ग्रहण लगने को अशुभ माना गया है. वहीं विज्ञान के लिए यह किसी अवसर के समान होता है. खासकर सूर्य ग्रहण की घटना से वैज्ञानिकों को कुछ नया जरूर मिलता है. लिहाजा सूर्य ग्रहण की घटना वैज्ञानिकों के लिए बहुत ही खास होती है.

क्या है ग्रहण

विज्ञान की नजर में ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. यह तब घटित होती है जब एक खगोल-काय जैसे चंद्रमा या कोई ग्रह किसी अन्य खगोल-काय की छाया के बीच आ जाता है. पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण मुख्यत: दो प्रकार के ग्रहण लगते हैं.

सूर्य ग्रहण और विज्ञान

खगोलशास्त्र या भौतिक विज्ञान की माने तो, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढंक जाता है. इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की. लेकिन परिक्रमा करते हुए कभी-कभी चंद्रमा, सूरज और धरती के बीच आ जाता है. जब चंद्रमा कुछ स्थिति में सूरज की रोशनी रोक देता है तो उसका साया धरती पर फैल जाता है. इसलिए ग्रहण लगते ही कुछ देर के लिए दिन में रात जैसा प्रतीत होने लगता है. ऐसी घटना हमेशा ही अमावस्या के दिन होती है. इसलिए सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है.

क्या होता है सूर्य ग्रहण

  • सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं. आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.
  • चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमती है और उसी समय पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है. लेकिन परिक्रमा के दौरान कभी-कभी चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इसी घटना को विज्ञान में सूर्य ग्रहण कहा गया है. 
  • जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. ऐसे में पृथ्वी की सतह के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता है.
  • जब चंद्रमा अमावस्या को पृथ्वी कक्ष के समतल के निकट होता है, तभी सूर्य ग्रहण लगता है.

विज्ञान के लिए असवर है सूर्य ग्रहण

  • सूर्य ग्रहण वैज्ञानिकों के लिए अवसर की तरह होता है. इस दौरान उन्हें नए-नए तथ्यों पर काम करने का मौका मिलता है.
  • सूर्य ग्रहण के समय ब्रह्मांड में कई विलक्षण और अद्भुत घटनाएं होती.
  • पृथ्वी पर हीलियम गैस की उपस्थिति का पता भी सर्वप्रथम सूर्य ग्रहण के दौरान खोज के सहारे लगाया गया था.
  • सदियों पहले वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण के दौरान ही यह पाया कि पृथ्वी का आकार गोल है.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: अद्भुत होगा साल का पहला 'हाइब्रिड' सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद एक ही दिन दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 September 2026: तुला और धनु समेत इन राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल!
Kal Ka Rashifal 14 September 2026: गणेश चतुर्थी पर ब्रह्म योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और पद-प्रतिष्ठा के प्रबल योग!
PM मोदी-Xi Jinping Meeting: कितनी सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी? सीमा पर खुला रास्ता, फैसला बाकी
PM मोदी-Xi Jinping Meeting: कितनी सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी? सीमा पर खुला रास्ता, फैसला बाकी
Ganesh Sthapana Muhurat 2026: नई दिल्ली में 11:02 बजे स्थापना, उससे पहले क्या करें?
Ganesh Chaturthi 2026: चतुर्थी सुबह 7:06 बजे, स्थापना 11:02 बजे; बीच के 4 घंटे गणपति के सामने क्या करें?
Kanya Saptahik Rashifal: वीक स्टार्टिंग में फिटनेस पर फोकस, फेस्टिवल एडवांस प्लानिंग से बंपर मुनाफा, प्रमोशन-सैलरी हाइक के प्रबल योग
Kanya Saptahik Rashifal (13 से 19 सितंबर 2026): वीक स्टार्टिंग में फिटनेस पर फोकस, फेस्टिवल एडवांस प्लानिंग से बंपर मुनाफा, प्रमोशन-सैलरी हाइक के प्रबल योग

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
BRICS में बिहार का जलवा! CM सम्राट बोले- मखाना-सत्तू को मिली विश्व स्तर पर पहचान
BRICS में बिहार का जलवा! CM सम्राट बोले- मखाना-सत्तू को मिली विश्व स्तर पर पहचान
POCSO केस में जमानत पर बाहर रोहित चंदेल, पहली पोस्ट में लिखा- जहां धर्म है, वहां जीत है
POCSO केस में जमानत पर बाहर रोहित चंदेल, पहली पोस्ट में लिखा- जहां धर्म है, वहां जीत है
फिर गरमाया टीम इंडिया का 'भगवा जर्सी' विवाद, डायरेक्टर सस्पेंड
फिर गरमाया टीम इंडिया का 'भगवा जर्सी' विवाद, डायरेक्टर सस्पेंड
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी पनीर कोफ्ता, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान
घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी पनीर कोफ्ता, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान
धंधा बंद करवाएगी क्या? मार्केट में आई मेहंदी लगाने वाली मशीन- यूजर्स ने लिए मजे
धंधा बंद करवाएगी क्या? मार्केट में आई मेहंदी लगाने वाली मशीन- यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget