एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2023: अद्भुत होगा साल का पहला 'हाइब्रिड' सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद एक ही दिन दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण, जानें

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल को लगेगा, जोकि बेहद अद्भुत होगा. इसमें एक ही दिन तीन तरह के सूर्य ग्रहण देखेंगे. इसे निंगालू या संकर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है.

Surya Grahan 2023 Date, Time and Importance: ज्योतिष और खगोलीय दृष्टिकोण से ग्रहण लगने की घटना को महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला है जोकि कई मायनों में खास होगा. सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा और गुरु मेष राशि में आकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे. साथ ही पंचांग के अनुसार ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन लगने वाला है, जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

खास बात यह है कि 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण में एक ही दिन तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखाई पड़ेंगे. इसे वैज्ञानिक द्वारा ‘हाइब्रिड’ सूर्य ग्रहण कहा गया है. इसके अलावा इस ग्रहण को निंगालू सूर्य ग्रहण या संकर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. जानते हैं 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव पड़ेगा या नहीं और क्या है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण.

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 07:04 पर लगेगा और दोहर 12:29 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट होगी. हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा और सभी धार्मिक गतिविधियां की जा सकेंगी. इस ग्रहण को अंटार्कटिका, थाईलैंड, चीन, बरूनी, सोलोमन, फिलीपींस, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से देखा जा सकेगा., 

क्या है हाईब्रिड सूर्य ग्रहण

हाईब्रिड सूर्य ग्रहण वह होता है, जिसमें सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार का मिश्रण होता है. ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार लगता है. इसमें सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा की धरती से न तो ज्यादा दूरी होती है और न ही कम. इस अद्भुत सूर्य ग्रहण में कुछ सेकंड के लिए एक वलय (रिंग) जैसी आकृति बनती है. इसे ‘अग्नि का वलय’ या रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है.

एक ही दिन दिखेंगे 3 तरह के दुर्लभ सूर्य ग्रहण

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही खास और दुर्लभ होगा. इसमें एक ही दिन 3 तरह के सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे. यानी सूर्य ग्रहण को तीन रूपों (आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार) में देखा जा सकेगा.

  • आंशिक सूर्य ग्रहण: चंद्रमा जब सूर्य के किसी छोटे हिस्से के सामने आकर उसे रोकता है, तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
  • कुंडलाकार सूर्य ग्रहण: चंद्रमा जब सूर्य के ठीक बीच में आकर उसके रोशनी को रोक देता है तो सूर्य के चारों तरफ एक चमकदार रोशनी का गोला बनता है. इसे ही ‘अग्नि का वलय’ कहा जाता है.
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण: पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा जब एक सीधी रेखा में होते हैं, तब पृथ्वी के एक भाग में पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है और ऐसे में पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से देखने पर नुकसान भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर लाएं ये चीजें, भर जाएंगे धन के भंडार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget