एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2022: शुक्र करेंगे धनु में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुभता में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

Shukra Gochar 2022: शुक्र को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य कारक माना जाता है. धनु राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. इनकी शुभता बढ़ाने के लिए ये उपाय फलदायी होंगे.

Shukra Gochar 2022, Venus Transit in December: ज्योतिष गणना के अनुसार, जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव हर राशि वालों पर पड़ता है. भोग विलास, धन वैभव के कारक ग्रह शुक्र दिसंबर में राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं. शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे. ऐसे में इनकी शुभता को बढ़ाने के लिए शुक्र के ये उपाय बेहद उपयोगी साबित होगा.

दिसंबर में कब होगा शुक्र गोचर?

ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर ऐश्वर्य कारक शुक्र धन वैभव के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र इस राशि में 29 दिसंबर 2022 तक संचरण करेंगे. इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्र के धनु राशि में गोचर से मेष राशि, मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे. इन राशियों के लिए शुक्र गोचर बेहद लाभदायक साबित होगा. इनके हर कार्य पूरे होंगे. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. सेहत भी बेहतर रहेगी. शुक्र की शुभता को बढ़ाने के लिए जातकों को ये उपाय उत्तम होंगे. 

शुक्र की शुभता बढ़ाने के ये उपाए

  1. कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें. ये व्रत कम से कम 21 या 31 बार रखें. व्रत में माता लक्ष्मी जी का पूजन करें. इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है.
  2. प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा को शुक्र के इस मंत्र "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" का जाप करें.
  3. शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा खिलाएं.
  4. शुक्रवार के दिन भोजन में चीनी, चावल, दूध, दही और घी से बना खाना खाए तथा सफेद कपड़े, वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि किसी सुयोग्य कन्या को दान करें.
  5. शुक्रवार की नियमित पूजा के दौरान शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें.

यह भी पढ़ें 

Shukra Gochar 2022: अगले महीने में शुक्र गुरु की राशि धनु में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा धनलाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget