एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2025: शनि वक्री से किसे लाभ, किसे नुकसान? जानें राशिफल और उपाय

Shani Vakri: सावन के महीने में 13 जुलाई को न्याय और कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान शनि 139 दिन मीन राशि में वक्री रहेंगे. शनि वक्री का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव.

Shani Vakri 2025: न्याय और कर्म के देवता शनिदेव 13 जुलाई 2025 रविवार के दिन वक्री होने जा रहे हैं. शनि के वक्री होने से राशियों पर इसका अप्रत्याशित प्रभाव पड़ता है. व्यक्ति के जीवन में स्थिरता की कमी आती है. काम में रुकावट, मानसिक तनाव, किसी भी तरह के रोग की समस्या जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि शनि वक्री का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. जानिए शनि वक्री से किन राशियों को होगा लाभ और किन राशियों को होगा नुकसान.

शनि वक्री का इन राशियों को होगा लाभ
कन्या राशि के लिए शनि की वक्री फायदा दिला सकती है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसके साथ ही जीवन में आने वाली चुनौतियों का आप डटकर सामना कर पाएंगे. कन्या राशि के व्यापारियों के लिए भी शनि की वक्री शुभ हो सकती है. इस दौरान यात्राएं सुखद और मनोहर होंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि को भी शनि वक्री का लाभ मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में परेशानियां कम हो सकती है. पढ़ाई या काम करते समय एकाग्रता में वृद्धि होगी. इसके साथ ही सरकारी नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. शनि वक्री का वृश्चिक राशि पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. 

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि आपकी राशि के तृतीय भाव में वक्री होने जा रहे हैं. शनि के वक्री होने से आपका आत्मबल बढ़ेगा. जीवन में आने वाली चुनौतियों से पार पा लेंगे. कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा की जाएगी. इस दौरान सहकर्मियों का सहयोग भी देखने को मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सुखद माहौल रहेगा. 

मीन राशि
मीन राशि के लिए शनि वक्री शुभ फल दायक रह सकता है. अचानक से रुका हुआ धन और काम बन सकता है. इस दौरान निवेश करने पर लाभ मिलेगा. सेहत में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा. 

किन राशियों के लिए शनि वक्री अशुभ

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि वक्री का प्रभाव अशुभ रहने वाला है. करियर में कई तरह की समस्याएं आ सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आएंगी. बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए भी शनि की वक्री परेशानी दे सकती है. इस दौरान निवेश करने से बचें. करियर के लिहाज से ये समय गंभीर परिणामों वाला हो सकता है. कोशिश करें कि आपका फोकस काम पर रहें. कार्यस्थल पर गलतियां करने से बचें. 

बचाव के उपाय 
ये बचाव के उपाय सामान्य हैं, सावन के महीने में इन उपायों करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है. ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का राशिफल: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget