एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2025: सावन में शनि होंगे वक्री, 138 दिनों तक शनि की उल्टी चाल से संभलकर रहें ये राशियां

Shani Vakri 2025: 13 जुलाई को शनि वक्री हो जाएंगे और 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे. यह अवधि कई राशियों के लिए परेशानियों का सबब बनेगी. जानें किन राशियों पर भारी पड़ेगी शनि की उल्टी चाल.

Shani Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर राशियों पर पड़ता है. इसी तरह शनि ग्रह भी निश्चित समयावधि में अपनी चाल बदलते हैं. हालांकि मंद गति से चलने के कारण शनि किसी राशि में अधिक समय तक ठहरते हैं.

29 मार्च 2025 को शनि गोचर कर मीन राशि में आए थे और अब जल्द ही इसी राशि में वक्री हो जाएंगे. शनि की वक्री अवस्था को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि वक्री होकर शनि उल्टी चाल चलने लगते है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास की माने तो जुलाई में शनि वक्री होकर तीन राशियों पर कहर बरपाएंगे.

शनि वक्री 2025 जुलाई में

11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत हो रही है और इसके ठीक दो दिन बाद यानी रविवार, 13 जुलाई 2025 को सुबह 07:24 पर शनि वक्री हो जाएंगे. इसके बाद शनि 28 नवंबर 2025 को सुबह 7:26 पर मार्गी होंगे. ऐसे में 138 दिनों तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि उल्टी चाल चलते हुए कुछ राशियों को नकारात्मक फल प्रदान करेंगे. खासकर जिन राशियों पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती (Sadesati) या ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है, उन्हें इस अवधि में सावधान रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि (Taurus)-

शनि के उल्टी चाल चलने से वृषभ राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत रहेगी. इस दौरान आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, धन खर्च अनाचक से बढ़ जाएगा और नौकरी-व्यापार में भी कुछ समस्या रहेगी. इसलिए इस समय हर काम बहुत सटीकता और सतर्कता के साथ करें, धन का खर्च भी सोच-समझकर करें और जितना संभव हो वाद-विवाद जैसी स्थिति से दूरी बनाएं.

कर्क राशि (Cancer)-

शनि वक्री होकर कर्क राशि वालों के लिए भी बहुत ज्यादा शुभ साबित नहीं होंगे. इस समय हो सकता है बने बनाए काम भी बिगड़ जाए. धार्मिक कार्यों में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, बिजनेस क्षेत्र के विस्तार में कमी आएगी और मान-सम्मान में कमी रहेगी. जरूरी है कि इस समय आपको भाग्य भरोसे बैठने के बजाय कर्म औ मेहनत पर जोर देना चाहिए.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, क्योंकि शनि आपकी राशि में ही वक्री होकर 138 दिनों तक रहेंगे. इसलिए इस समय कार्यक्षेत्र, परिवार, सेहत आदि का खास ध्यान रखें. गलत संगति से दूर रहें. ऐसा कोई काम न करें, जिससे मान-सम्मान में कमी आए या वाद-विवाद में फंसने की नौबत आ जाए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें! जानिए धर्म शास्त्र में क्या है मान्यता
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें! जानिए धर्म शास्त्र में क्या है मान्यता
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले घर की कौन-सी चीजें साफ करनी चाहिए? धर्म और वास्तु में बताया गया है खास महत्व
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले घर की कौन-सी चीजें साफ करनी चाहिए? धर्म और वास्तु में बताया गया है खास महत्व
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget