एक्सप्लोरर

Shani Upay: शनि के प्रकोप से बचाते हैं ये आसान उपाय, शनि देव कितने ही हों नाराज नहीं देते हैं बुरे फल

Shani Dev, Shani Dosh Upay: शनि की साढ़े साती या ढैया हो तो उसके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं. शनि के प्रकोप से बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं. इससे शनि देव की कृपा बरसती है.

Shani Dev, Shani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह कहा जाता है. सूर्य पुत्र शनि कर्म फलदाता हैं और वो लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से अच्छा या बुरा फल देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैया हो तो उसके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं. इसलिए शास्त्रों में शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. शनि के प्रकोप से बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं. इससे शनि देव की कृपा बरसती है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

हनुमान चालीसा का पाठ

शनि देव की कूर दृष्टि से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना अचूक उपाय है. अगर आपकी कुंडली में ढैया या साढ़े साती चल रही है या फिर आप शनि के प्रकोप से पीड़ित हैं, तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. श्री हनुमान चालीसा का पाठ शनि के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाता है.

शनि मंत्र का जाप

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः!
उपरोक्त मंत्र शनि बीज मंत्र है शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

ॐ शं शनैश्चरायै नमः!
शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

तेल और छायापात्र का दान

शनि देव को तिल, तेल और छायापात्र दान अत्यन्त प्रिय हैं. माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से शनि ग्रह शांत होता है और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. शास्त्रों के अनुसार इनका दान करने से शनि देव द्वारा दिए गए कष्ट दूर होते हैं. छायापात्र दान करने की एक अन्य विधि है. मिट्टी के किसी बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें अपनी परछाई देखकर उसे दान कर दें.

धतूरे की जड़ का उपाय

शनि ग्रह की कृपा दृष्टि पाने के लिए शास्त्रों में धतूरे की जड़ को धारण करने की सलाह दी गई है. धतूरे की जड़ को गले या हाथ में बांधकर इसको धारण करें. इस जड़ को धारण करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. धतूरे की जड़ को शनिवार के दिन शनि होरा अथवा शनि के नक्षत्र में धारण करना शुभ माना जाता है.

सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सात मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. रुद्राक्ष धारण करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि ग्रह से संबंधित दोष दूर होता है. इस रुद्राक्ष को सोमवार या शनिवार के दिन गंगा जल से धोकर धारण करने से शनि के कष्टों से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें

शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन- धान्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget