एक्सप्लोरर

Shani Gochr 2023: नए साल में उग्र रहेगा शनि, बढ़ेगी सनसनी, जानें पूरे साल में इनकी स्थिति

Shani Gochar 2023: निष्ठुर और क्रूर शनि 17 जनवरी को कुंभ में प्रवेश कर ढैय्या या साढ़ेसाती में दुष्कर्मियों, अपराधियों, अधर्मियों को कठोर दंड देंगे. इस लिहाज से 2023 में शनि का मिजाज अधिक उग्र होगा.

Shani Gochar 2023, Sade Sati, Shni Dhaiya: ज्योतिष में शनि को सभी ग्रहों में एकमात्र ‘न्यायाधीश‘का पद प्रदान किया गया है. शनि ग्रहों में श्रेष्ठ सूर्य और छाया के पुत्र है. शनि स्वभाव में नरम से कहीं अधिक क्रूर निष्ठुर हैं. ये ढैय्या या साढ़ेसाती के दौरान दुष्कर्मियों, अपराधियों, अधर्मियों के छक्के छुड़ा देते हैं. उन्हें कठोर दंड भी देते हैं. ज्योतिष के मुताबिक़ नए साल में शनि का मिजाज अधिक उग्र होता लग रहा है.

शनि देव का स्वभाव?

सभी ग्रहों में शनि सर्वाधिक बैचेन, उग्र ग्रह हैं. शनि वक्री अवस्था में होने के अलावा भी ढै़य्या, साढ़ेसाती और  महादशा में अधिक निष्ठुर एवं क्रूर होते हैं. इनके इस स्वभाव से लगभग सभी परिचित हैं. शनि देव को कोई लोभ या लालच नहीं है. दुष्कर्मियों, अपराधियों, अधर्मियों को दण्डित करते समय उनके पास न तो कोई सिफारिश चलती है और न ही कोई रिश्वत. देवाधिदेव श्री शिव भगवान ने  ही शनि को न्यायाधीश का पद प्रदान किया था.   

शनि देव हर किसी को देते हैं निष्पक्ष न्याय

शनि हर किसी को उनेक कर्मों के अनुसार शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं. अपराध के अनुसार दण्डित करने की उनकी व्यवस्था पर आज तक कोई भी देवी-देवता, योगी, ऋषि-मुनि आदि ने अंगुली तक नहीं उठा पाए हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया है कि शनि देव को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कितना बड़ा या छोटे प्रभाव-पद या सत्ताधारी-धनाढ्य है. वे सभी के साथ निष्पक्ष न्याय करते हैं.

साल 2023 में इन राशियों पर होगी शनि की ढै़य्या और साढ़ेसाती का प्रभाव

हर साल शनि देव किसी-न-किसी राशि के लोगों को ढै़य्या और साढ़ेसाती की चपेट में लेते हैं. नए साल यानी 2023 में शनि जब 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती तथा कर्क एवं वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढै़य्या रहेगी.

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव मीन राशि वालों के सिर पर, कुंभ राशि वालों के हृदय पर तथा मकर राशि वालों के पैरों पर रहेगा. इसके अलावा भी मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ तथा मीन से अलग-अलग स्थानों में भ्रमण भी करेंगे. इस साल शनि देव किसी उद्योगपति, किसी सत्ताधारी, किसी नेता-अभिनेता आदि को लाभ देंगे तो किसी को नुकसान भी पहुँचायेगे. तो वे किसी को अधर में भी छोड़ सकते हैं. नए साल में ऐसे कई योग बनेंगे जिसमें शनि का दखल होगा.

साल 2023  में शनि की ऐसी रहेगी स्थिति

साल 2023  में शनि की गतिविधियां बेहद महत्पूर्ण है. वे 17 जनवरी 2022 दिन मंगलवार, माघ कृष्ण पक्ष की दशमी को 17.47 बजे मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और वे वहां पर 17 जून दिन शनिवार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को 22.57 से वक्री होंगे. उसके बाद 4 नवम्बर 2023 दिन शनिवार कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी को 12.30 से मार्गी हो जाएंगे.

नए साल में शनि कब उदय होंगे और कब अस्त होंगे?

पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया है कि शनि देव 30 जनवरी 2023 सोमवार, माघ शुक्ल पक्ष की नवमी को पश्चिम दिशा में अस्त होंगे और 5 मार्च 2023 दिन रविवार फाल्गुन शुक्ल की त्रयोदशी को पूर्व दिशा से उदित होंगे. मंगलवार 22 अगस्त द्वितीय श्रावण शुक्ल की षष्ठी को शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे.

पंडित सुरेश श्रीमाली के कथनानुसार, साल 2023 में लगने वाले 4 ग्रहणों में से दो ग्रहण -14 अक्टूबर को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण तथा 28 अक्टूबर को खंडग्रास चंद्र ग्रहण शनिवार के दिन ही लगेंगे.

साल 2023 में कैसा रहेगा शनि का असर

वर्ष 2023 में शनि स्वराशि कुंभ में रहते हुए एक ओर अधर्मियों, अपराधिक प्रवृति वालों, महिलाओं का अपमान, प्रताड़ित तथा दुष्कृत्य करने वालों के ऊपर उग्र रहेंगे. तो वहीं इनके प्रभाव से विश्व के कई देशों पर अशांत, टकराव, आपदा से संकट ग्रस्त होने के योग भी बनेंगे. इसके अलावा कुछ देशों में प्रकृति का विनाशक प्रकोप देखने को मिलेगा तो वहीं सीमान्त प्राप्तों में युद्ध जैसी स्थिति से जन-धन के हानि की संभावना भी रहेगी. इस वर्ष दो श्रावण मास में एक अधिकमास होना अशुभ, भय, वर्षा, भूकम्प आदि से त्रस्त कर सकता है.

यह भी पढ़ें 

Finance Horoscope 2023: नए साल में इन राशियों को मिलेगा खूब पैसा और नौकरी में होगी तरक्की, जानें आर्थिक राशिफल 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget