एक्सप्लोरर

Shani Dev: साल 2023 में इन राशियों पर रहेगी 'शनि' की क्रूर दृष्टि, न करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

Shani Dev: शनि 2023 में कुछ राशि वालों को कष्ट देने जा रहे हैं. शनि देव के प्रकोप से बचना है तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. ये बातें कौन सी हैं आइए जानते हैं.

Shani Dev, New Year 2023: नया साल 2023, शनि की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. शनि साल के पहले महीने जनवरी 2023 में अपनी राशि बदल देंगे. इसके बाद कुछ राशियों पर शनि का कष्टकारी समय आरंभ हो जाएगा. शनि जीवन में अनिष्ट न करें, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, तभी शनि शांत होंगे, अन्यथा संकट और मुसीबतों में ऐसा उलझा देंगे कि इनसे पार पाना मुश्किल हो जाएगा.

शनि का राशि परिवर्तन 2023 (Shani Transit 2023)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान समय में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. लेकिन 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में आ जाएंगे. इस दिन से शनि कुंभ राशि में गोचर करेगें.

2024 में शनि नहीं करेंगे कोई राशि परिवर्तन (Shani Transit 2024)
विशेष बात ये है कि 2023 में शनि कुंभ राशि में आने के बाद वर्ष 2024 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेगें. 

2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा (Shani Transit 2025)
पंचांग के अनुसार 2023 के बाद सीधे वर्ष 2025 में ही शनि का राशि परिवर्तन होगा. यानि शनि लंबे समय तक कुंभ राशि में रहने वाले हैं. साल 2025 में शनि 29 मार्च को प्रात: 11 बजकर 01 मिनट पर राशि परिवर्तन करेगें और मीन राशि में गोचर शुरू होगा.

Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल, मेष राशि से मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें अपना भविष्यफल

इन राशियों का रहना होगा सावधान (Rashifal)

  • मकर राशि (Capricorn)- शनि की साढ़े साती मकर राशि पर भी चल रही है. लेकिन मकर राशि पर शनि की साढ़े साती की तीसरा चरण आरंभ होगा. इस दौरान शनि कुछ अच्छे फल प्रदान कर सकते हैं. वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है. लेकिन सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. दूसरों की निंदा करने से बचें. ऑफिस की पॉलीटिक्स से दूर रहने का प्रयास करें. जिन लोगों के विवाह में अभी तक बाधा आ रही थी, वो दूर हो सकती है.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- शनि गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है. 17 जनवरी 2023 को शनि की साढ़े साती की दूसरा चरण प्रारंभ होगा. दूसरा चरण कष्टकारी माना गया है. इसलिए कोई भी गलत कार्य न करें. नियमों का पालन करें. इसके साथ क्रोध और अहंकार से दूर रहें.


Shani Dev: साल 2023 में इन राशियों पर रहेगी 'शनि' की क्रूर दृष्टि, न करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023)
इस साल 2023 में लगने वाले 4 ग्रहणों में से दो ग्रहण -14 अक्टूबर 2023 को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण तथा 28 अक्टूबर 2023 को खंडग्रास चन्द्र ग्रहण शनिवार के दिन ही पड़ रहे हैं. इसलिए इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. शनि मुश्किलें न खड़ी करें, इसके लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें-

  • झूठ न बोलें.
  • किसी को धोखा न दें.
  • धन का प्रयोग दूसरों का अहित करने के लिए न करें.
  • अपने पद का दुरुपयोग न करें.
  • प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं.
  • गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों की मदद करें.
  • गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करें.
  • निर्धन और परिश्रम करने वालों का आदर और सम्मान करें.
  • वाणी को खराब न करें.
  • नियम और अनुशासन का पालन करें.
  • स्त्रियों का सम्मान करें.
  • कर्ज देने और लेने से बचें.
  • सीमित संसाधनों में बेहतर करने का प्रयास करें.
  • शनि मंत्रों का जाप करें.
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • शनि चालीसा का पाठ करें.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget