एक्सप्लोरर

Sawan Shanivar 2024: सावन का आखिरी शनिवार कब, इन राशियों को शनि के क्रोध से बचने के लिए करने चाहिए ये उपाय

Sawan Shanivar 2024: शनि देव शिवजी (Shiv) के प्रिय शिष्य हैं. इसलिए सावन में पड़ने वाले शनिवार का दिन खास होता है. इस दिन किए उपायों से साढ़ेसाती और ढैय्या समेत शनि दोष (Shani Dosh) दूर हो जाते हैं.

Sawan Shanivar 2024: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव (Lord Shiva को समर्पित है. इसलिए इस पूरे महीने भक्तगण भगवान शिव की अराधना में लीन रहते हैं. सावन में सोमवार (Sawan Somvar) के साथ ही अन्य दिनों का भी विशेष महत्व है, जिसमें शनिवार (Saturday) का दिन भी शामिल है. शनिवार का दिन शनि देव का वार है.

लेकिन सावन का वह दिन अति विशेष हो जाता है, जब किसी एक तिथि पर दो व्रतों या शुभ दिनों का संयोग बनता है. ऐसा ही शुभ संयोग सावन महीने के चौथे यानी अंतिम शनिवार पर भी बन रहा है. 

सावन का चौथा शनिवार है शुभ

पंचांग (Panchang) के अनुसार, सावन महीने का चौथा शनिवार 17 अगस्त 2024 को पड़ रहा है. इस दिन शनि त्रयोदशी (Shani Trayodashi 2024) होने के साथ ही शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) भी है. बता दें कि शनिवार के दिन यदि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) पड़े तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं. ये दो महत्वपूर्ण व्रत सावन में एक ही दिन पड़ने के कारण यह तिथि धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.

ऐसे में सावन के चौथे शनिवार के दिन आपको भगवान शिव और शनि देव (Shani Dev) की पूजा जरूर करनी चाहिए. साथ ही जो लोग शनि की साढ़ेसाती (Sadesati), ढैय्या (Shani Dhaiya) और दोषों (Shani Dosh) से परेशान हैं, उन्हें इससे संबंधित उपाय भी जरूर करने चाहिए.

ये राशि वाले शनि के क्रोध से बचने के लिए करें उपाय

बता दें कि शनि फिलहाल कुंभ राशि में वक्री (Shani Vakri 2024) चाल चल रह हैं और 15 नवंबर शाम 07 बजकर 51 मिनट पर वक्री से मार्गी होंगे. ज्योतिषी अनीष व्यास के अनुसार, फिलहाल मकर, कुंभ और  मीन राशि वालों (Zodiac Signs) पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोग शनि ढैय्या से पीड़ित हैं. ऐसे में विशेषकर इन राशि वाले जातकों को सावन के चौथे शनिवार के दिन इन उपायों को जरूर करना चाहिए.

शनि देव के उपाय (Shani Dev Upay)

शनि देव को अर्पित करें ये चीजें: सावन के आखिरी शनिवार पर शनि देव की पूजा करें और उन्हें काले उड़द की दाल, लोहे की कील अर्पित करें. क्योंकि मान्यता है कि काली वस्तुओं में शनि देव का वास होता है. ये चीजें शनि देव को अर्पित कर सरसों तेल का दीपक जलाएं, इससे आपकी राशि में चल रहे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होगा.

शनि बीज मंत्र का जाप: शनि दोष से मुक्ति या प्रभाव को कम करने के लिए सावन शनिवार के दिन शनि बीज मंत्र (Shani Beej Mantra) “ॐ शं शनिश्चराय नमः” की कम से कम 30 माला जाप करें.

पीपल वृक्ष की पूजा: शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करें जड़ में जल चढ़ाएं. वहीं संध्याकाल में पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीप जलाएं. इससे शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं.

इन चीजो का करें दान: गरीब, मजदूर और असहायों की मदद करने से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं. इसलिए सावन के अंतिम शनिवार पर आप शनि देव से संबंधति चीजों जैसे, सरसों तेल, उड़द दाल, काले वस्त्र, काला छाता, चप्पल, लोहे की वस्तुओं आदि का दान (Daan) अपन सामर्थ्यनुसार जरूर करें.

ये भी पढ़ें: Santan Prapti Vrat: संतान प्राप्ति की कामना के लिए अगस्त में पड़ेंगे इतने सारे व्रत, जानिए तिथि और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: वृद्धि योग, रवि प्रदोष और रोहिणी नक्षत्र से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget