एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि की दृष्टि से भगवान शिव भी नहीं बच पाए थे, देव योनी को छोड़कर जाना पड़ा था पशु योनी में, जानें शनि देव की कथा

Shani Dev Ki Kahani: शनि की दृष्टि से कोई नहीं बच पाता है. यहां तक कि स्वयं भगवान शिव को भी शनि की दृष्टि का शिकार होना पड़ा था. क्या थी ये कथा आइए जानते हैं-

Mahima Shani Dev Ki: 04 सितंबर 2021, शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन शनि देव की पूजा का विशेष योग बन रहा है. इस दिन पुष्य नक्षत्र है, जिसके स्वामी शनि देव ही हैं. इसके साथ ही भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस से प्रदोष व्रत भी कहा जाता है. शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने के कारण इसे शनि प्रदोष कहा जाता है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन शनि देव और भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है. शनि देव के बारे में ऐसा माना जाता है कि शनि की दृष्टि से मनुष्य, प्रेत और देवता भी नहीं बच सकते हैं. भगवान शिव को भी एक बार शनि की दृष्टि का शिकार होना पड़ गया था.

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार शनि देव भगवान शिव से मिलने कैलाश पर्वत पर पहुंचे. भगवान शिव को देखकर शनि देव ने प्रणाम किया और आने का कारण बताया है. शनि देव ने भगवान शिव को बताया," हे भोलेनाथ!  मैं कल आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहा है. जिस कारण मेरी वक्री दृष्टि आप पर पड़ने वाली है. भगवान शिव ने शनि देव से कहा, परेशान न हो, शनि देव. आपकी दृष्टि कब तक मुझ पर रहेगी. इस प्रश्न का उत्तर देते हुए शनि देव बोले,"प्रभु! सवा प्रहर के लिए मेरी वक्री दृष्टि आप पड़ने वाली है. शनि देव की बात को सुनकर, भगवान शिव इस दृष्टि से बचने के बारे में विचार करने लगे. अगले दिन शिवजी मृत्युलोक पधारे. और शनि की दृष्टि से बचने के लिए हाथी का रूप धारण कर लिया. सवा प्रहर तक भगवान शिव हाथी के रूप में ही विचरण करते रहे. इसके बाद भगवान शिव वापिस कैलाश पर्वत आ गए. जैसे ही वे कैलाश पर्वत पहुंचे, तो पाया कि शनि देव उनका इंतजार कर रहे हैं. शिव जी ने शनि देव को देखकर तुरंत ही कहा, देखा शनि देव, आपकी दृष्टि का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं हुआ. 

शनि देव ने इस बात को सुनकर हाथ जोड़कर कहा प्रभु, मेरी दृष्टि से कोई नहीं बच सकता है. मनुष्य, दानव और देवता भी नहीं, इसीलिए आप भी मेरी दृष्टि से नहीं बच पाए. इस बात को सुनकर शिव जी अचरज में पड़ गए और बोले कि ये आप क्या कह रहे हैं शनि देव, तब शनि देव में कहा प्रभु मेरी ही दृष्टि के कारण आपको सवा प्रहर के लिए देव योनी को छोड़कर, पशु योनी में जाना पड़ा. यही मेरी दृष्टि का प्रभाव था. शनि देव की इस बात को सुनकर, भगवान शिव ने शनि देव को गले से लगा लिया और आशीर्वाद प्रदान किया. शनि भगवान शिव के आशीर्वाद से ही नवग्रहों के न्यायाधीश कहलाते हैं.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: शनि को खुश रखना है तो ये काम भूल कर भी न करें, इन 5 राशियों को देना चाहिए विशेष ध्यान

4 सितंबर के दिन बन रहे हैं एक नहीं, कई शुभ योग, धर्म-कर्म के लिए शनिवार का दिन है उत्तम, जानें कैसे?

Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र सितंबर में कब है? नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र के स्वामी कौन हैं? काम में बाधा आ रही है तो करें ये उपाय

Pradosh Vrat 2021 Date: शनि दोष को दूर करने के लिए उत्तम होता है शनि प्रदोष व्रत, ऐसे करें शिव पूजा

Aja Ekasdashi 2021: अजा एकादशी का व्रत कल, सुबह उठकर ये कार्य करने से मिलता है कई यज्ञ जितना पुण्य, जानें पारण का शुभ मुहूर्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget