एक्सप्लोरर

Shaheed Diwas 2023: शहीद दिवस आज, जानें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल वचन

Shaheed Diwas 2023: भारत में हर साल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए उनकी पुण्य तिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं.

Mahatma Gandhi Death Anniversary: भारत में हर साल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए शहीद दिवस (Martyrs' Day) मनाया जाता है. भारत आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मना रहा है. बापूजी के नाम से प्रसिद्ध महात्मा गांधी का भारत की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है. इन्हीं की बदौलत आज हम भारत में स्वतंत्रता की सांस ले रहें हैं.

30 जनवरी का काला दिन

भारत के इतिहास में 30 जनवरी का दिन एक काले दिन के तौर पर दर्ज है. इसी तारीख अर्थात 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस परिसर में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. उस समय महात्मा की उम्र 78 वर्ष थी. महात्मा गांधी उस वक्त दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे.

आज 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख (सेना, वायु सेना और नौसेना) ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी याद में 2 मिनट के लिए मौन रहे.

अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी

महात्मा गांधी अहिंसा के प्रतीक थे. दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत माना. अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर, दक्षिण अफ्रीकी लोगों के महान नेता नेल्सन मंडेला, दलाई लामा और अल्बर्ट आइंस्टीन गांधी के प्रति अगाध श्रद्धा रखते थे.

गांधी का दर्शन

महात्मा गांधी आज हमारे बीच तो जिंदा नहीं हैं परंतु उनके विचार और उनके दर्शन आज भी जिंदा हैं. उनके विचार आज भी देश वासियों को आगे बढ़ाने और उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहते हैं. गांधी का दर्शन तीन सिद्धांतों पर आधारित है-

1. अहिंसा,

2. सत्य के लिए संघर्ष (सत्याग्रह)

3. राजनीतिक स्वतंत्रता (स्वराज)

महात्मा गांधी के अनमोल विचार

  • सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं, बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं.
  • कमजोर कभी क्षमा नहीं कर सकते, क्षमा तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता और पहचान है.
  • खुशियां तभी हैं जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, वह सामंजस्य में हों.
  • ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छा शक्ति से आती है.
  • अक्लमंद काम करने से पहले सोचता है और मूर्ख काम करने के बाद.
  • अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ.
  • किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ है. वह जो सोचता है, वैसा ही बन जाता है.

यह भी पढ़ें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget