एक्सप्लोरर

Scorpio Monthly Horoscope October 2024: वृश्चिक अक्टूबर मासिक राशिफल, परेशानी में रहेंगे नौकरीपेशा वाले

Scorpio Monthly Horoscope October 2024: वृश्चिक राशि के लिए अक्टूबर का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य से वृश्चिक का मासिक राशिफल.

Vrishchik Rashifal October 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहने वाला है. धन का लाभ होगा, लेकिन बढ़ते खर्च पर बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है. विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना.

वृश्चिक राशि अक्टूबर 2024 मासिक राशिफल (Scorpio October 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 12 अक्टूबर शुक्र का द्वितीय भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे आपके लाभ बढ़ जाएंगे और कम्पोस्ड बिजनेस, फ्रीलांस राइटिंग, कॉचिंग या कंसलटिंग, ई-बुक राईटर, ब्लागिंग और ट्रेवल एजेंसी बिजनेस से भी आपको अच्छा धन लाभ होगा, आपकी आमदनी में स्पष्ट बढ़ोतरी आपके मंसूबों को पूरा करने में मदद करेंगी और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.
  • 16 अक्टूबर तक एकादश भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होगी. इस तरह जो आपने कमाया होगा वह खर्च होगा लेकिन ध्यान रखें कि खर्च इस मात्रा में करें कि आपके ऊपर कोई आर्थिक बोझ ना आए और आप अपनी आमदनी को सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं.
  • 19 अक्टूबर तक मंगल की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से फेस्टिवल सीजन (Festival Season) को देखते हुए बिजनेसमैन (Businessman) शेयर बाजार में भी किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेकर आप निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको उत्तम लाभ मिल सकता है.
  • 13 अक्टूबर से शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप अपना बैंक बैलेंस (Bank Balance) बढ़ा सकते हैं और अच्छी बचत योजनाओं में धन निवेश करके अपने धन को आने वाले समय में कई गुना बढ़ा सकते हैं जो आपकी अन्य इच्छाओं को भी पूरा कर सकता है.
  • केतु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से जिससे मोबाइल ऐसेसरिज, लेडिज रेडिमेड गारमेंट, गिफ्ट शॉप बिजनेस, कार वॉश एंड रिसेलिंग बिजनेस (Business) में कठिनाइयां होंगी आपके काम होने में विलंब होगा या काम होते-होते रह जाएंगे.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 16 अक्टूबर तक दशम भाव के स्वामी सूर्य एकादश भाव में केतु के साथ ग्रहण दोष बनाएंगे जिससे फैशन बुटीक, आर ओ वाटर प्यूरिफायर, टेंट हाउस और लेबर डिलरशिप से जुड़े नौकरी पेशा वालों के बहुत ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे.
  • 19 अक्टूबर तक मंगल का षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे नौकरी पेशा के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.
    शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से कर्चमारियों के पास एक से ज्यादा पार्ट टाइम माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे.
  • 17 अक्टूबर से सूर्य द्वादश भाव में नीच के होकर विराजित रहेगे जिससे नौकरी पेशा वालों को जॉब में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):

  • बात करें वैवाहिक जीवन की तो महीने की शुरुआत से 12 अक्टूबर तक गुरु-शुक्र का षडाष्टक दोष बनाकर विराजमान रहकर वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकते हैं. एक दूसरे को समझ पाने में समस्या होगी जिससे वैवाहिक जीवन अस्त व्यस्त रहेगा.
  • चतुर्थ भाव में शनि शश योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक रिश्ते की रक्षा होगी और धीरे-धीरे ही सही आपके मन में धार्मिक विचार आएंगे .आप अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करेंगे और यही आपके रिश्ते को बचा पाएगा.
    16 अक्टूबर तक एकादश भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे वाणी में कड़वाहट आपके रिश्तों को बिगाड़ सकती है, आपको सावधानी रखनी होगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):

  • पंचम भाव के स्वामी गुरु का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing), वेब डिजाइनिंग (Web Designing), ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing), इंफॉर्मेशन टैक्टनोलॉजी, Application Software Development के स्टूडेंट्स यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो आप की यह इच्छा को पंख लग सकते है.
  • 09 अक्टूबर तक एकादश भाव में व 17 से 28 अक्टूबर तक द्वादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे आईएएस,आईपीएस, आईएफएस, रेलवे, बैंक, डिफेंस (Navy, Army, Air force) से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे परीक्षार्थियों को पूर्व की की गई स्टडी उनके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगी.
  • केतु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से होटल मैलेजमेंट, मीडिया / पत्रकारिता कोर्स, फिल्म/ टेलीविजन कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को घर से दूर रहकर किसी प्रकार का ट्रेनिंग करनी पड़ेगी.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 16 अक्टूबर तक एकादश भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे ज्यादा परेशानी रहेगी और आपको अपने स्वास्थ्य को सही दिशा में बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करने पड़ेंगे.
  • शनि वक्री अवस्था में चल रहे है स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट हो सकती है क्योंकि इसी दौरान 09 अक्टूबर से गुरु भी वक्री अवस्था में होंगे.
  • 10 से 28 अक्टूबर तक बुध का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स (Students) को शिक्षा से जुड़ी यात्रा करनी पड़ी सकती है.

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय (Scorpio Rashi 2024 Upay) 
03 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- लाल रंग के वस्त्र धारण कर माँ महागौरी को लाल पुष्प, चावल, चंदन और नैवेद्य में गुड़, लाल रंग की मिठाई का भोग लगाकर ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और धन की प्राप्ति होगी. 
12 अक्टूबर विजय दशमी पर- हनुमान जी पर चमेली का इत्र, सिदुंर, लाल पुष्प चढ़ाएं हुए सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से भय, रोग, और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Shani Margi 2024: शनि चलेंगे सीधी चल, दिवाली के बाद इन राशियों को लक्ष्मी जी कर देंगी मालामाल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget