एक्सप्लोरर

Scorpio Monthly Horoscope August 2024: वृश्चिक वालों का मंद चल रहा बिजनेस पकड़ेगा गति, पढ़ें अगस्त मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope August 2024: वृश्चिक राशि के लिए अगस्त (July 2024) महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा.जानें ज्योतिष से वृश्चिक का मासिक राशिफल.

Vrishchik Rashifal August 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना सामान्य रहने वाला है. बिजनेस को लेकर और खासकर पार्टनरशिप वाले बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है. लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा और इस माह धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

वृश्चिक राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Scorpio August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): केतु की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से साझेदारी बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में आप इसका पूरा ध्यान रखें. महीने के शुरुआत से 25 अगस्त तक सप्तम भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे पहले से मंद चल रहा  बिजनेस इस महीने में गति पकड़ सकता है.

मंगल का द्वितीय भाव से से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आर्थिक चुनौतियां इस महीने आपके सामने रहेंगी, खर्च जरूरत से ज्यादा होंगे. गुरु की पाचवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से बिजनेसमैन के अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. 16 अगस्त से सूर्य दशम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे सरकारी क्षेत्र से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.

महीने के शुरुआत से 21 अगस्त तक शुक्र-बुध का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनेसमैन बिजनेस में अपनी ओर से कोई कमी ना छोड़े और धन प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करते रहें.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक शुक्र-बुध का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपका करियर इस माह ठीक-ठाक रहने की संभावना है. 25 अगस्त तक मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से आपको अपने काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है.

25 अगस्त तक षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे जॉब में हो सकता है कोई आपको जानबूझकर गलती में फंसाना चाहे, इसलिए आप सतर्क रहें. शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से इस महीने तरक्की और एक्स्ट्रा इनकम के लिए आप ऑवरटाइम का सहारा ले सकते हैं.

16 अगस्त से सूर्य दशम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे बेरोजगार लोगों को इस माह फुल और पार्ट टाइम जॉब मिलने की संभावना है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक सप्तम भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे फैमिली में सुख-शांति रहेगी आपकी बातों को फैमिली में माना जाएगा. महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक शुक्र-बुध का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे घर में सुख और शांति रहेगी, एक दूसरे से प्रेम और बंधुत्व की भावना रहेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा.

16 अगस्त से सूर्य दशम भाव में स्वगृही होकर रहेंगे जिससे पारिवारिक उन्नति होगी और परिवार की साख बढ़ेगी. केतु की पाचवी दष्टि तृतीय भाव पर होने से भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करें.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे स्टूडेन्ट्स परीक्षा में उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करने में सफलता प्राप्त करेंगे. महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक सप्तम भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे सर्विस परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिसका वो काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

शनि चतुर्थ भाव में शश योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे मेडिकल, मार्केटिंग, फोर्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए अगस्त स्वयं को दूसरों के सामने साबित करने वाला रहेगा. आपको उसके लिए कड़ी मेहनत करती पड़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा में निश्चित सफलता मिलेगी, बस अपनी मेहनत में कमी ना आने दें.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक शुक्र-बुध का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनेसमैन को बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. 25 अगस्त तक षष्ठ भाव से मंगल का 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे हार्ट, स्किन और थॉयराइड मरीजों को अर्लट रहना होगा.

शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से गंभीर बिमारियों से पीड़ित जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए. 

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय (Scorpio Rashi 2024 Upay) 

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- हनुमान जी की पूजा करें और लाल फूल अर्पित करें. ऊँ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. शाम के वक्त दीप दान करना भी शुभ फलदायी साबित हो सकता है.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- पीपल के पेड़ को जल चढ़ाकर दीपक प्रज्जवलित करें और पीपल को राखी बांधें.

ये भी पढ़ें:  Libra Monthly Horoscope August 2024: तुला अगस्त मासिक राशिफल, अप्स एंड डाउन के साथ बीतेगा महीना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन बुधवार पर धनु समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ
Rashifal 19 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें शुभ अंक, शुभ रंग और गणेश जी के अचूक उपाय
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget