एक्सप्लोरर

Libra Monthly Horoscope August 2024: तुला अगस्त मासिक राशिफल, अप्स एंड डाउन के साथ बीतेगा महीना

Libra Monthly Horoscope August 2024: तुला राशि (Tula Rashi) के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से तुला का मासिक राशिफल.

Tula Rashifal August 2024: तुला राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना सामान्य कहा जा सकता है. आर्थिक मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. वहीं सेहत भी प्रभावित हो सकता है. लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं तुला राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

तुला राशि जुलाई 2024 मासिक राशिफल (Libra August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से लेकर 21 अगस्त चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपके बिजनेस को लेकर कुछ खर्चों की बढ़ोतरी की संभावना है. हालांकि बिजनेस में लगाया पैसा मुनाफे के साथ आपके पास लौटेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

16 अगस्त से सूर्य चतुर्थ भाव सिंह राशि में रहेंगे जिससे सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. 15 अगस्त तक द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे अगस्त में आर्थिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी.

25 अगस्त तक मंगल-गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनेस में किया गया प्रयास सफल होगा. महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक तुला राशि में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा. इससे धीरे-धीरे आमदनी में वृद्धि होने लगेगी. 

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): दशम भाव में शनि शश योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. वे आपकी मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे. 15 अगस्त तक सूर्य का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेने से कार्यक्षेत्र में विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में बहुत सावधानी के साथ अपना काम करें.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक आपकी राशि में मंगल-गुरु परिजात योग बनाएंगे जिससे आपकी कार्यशैली सबको लुभाएगी और इसका आपको लाभ भी मिलेगा. 16 अगस्त से सूर्य की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं. 

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): 21 अगस्त तक चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण होने से वैवाहिक जीवन में आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जोकि आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा.

गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से वैवाहिक जीवन सहज भाव से चलता रहेगा. 16 अगस्त को सूर्य चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे इसलिए लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है.

26 अगस्त से मंगल का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे अहम का टकराव संभव है. लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने रिश्ते को बचाए और बनाए रखना है और आप यह कर लेंगे. प्रेम पूर्वक व्यवहार और साथी की भावनाओं की कद्र करें.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा. महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक आपकी राशि में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा, जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

24 अगस्त से पंचम भाव में शुक्र-केतु की युति रहेगी जिससे शिक्षा के लिहाज से इस महीने आपको कुछ चीजों में रिस्क भी लेना पड़ सकता है. 26 अगस्त से मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से मीडिया, मेडिकल, मार्केटिंग, फोर्स, एजुकेशन स्ट्रीम स्टूडेंट्स और शिक्षार्थियों के लिए यह महीना लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाने वाला साबित होगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे. हालांकि 25 अगस्त तक मंगल का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष होने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है.

गुरु का अष्टम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे यात्रा करते समय आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. 24 अगस्त से शुक्र का षष्ठ भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे आप स्वंय के प्रति थोड़ा लापरवाह हो सकता है, जिससे सेहत संबंधी कष्ट होने की संभावना रहेगी.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- घर के मुख्य द्वार पर केले के पत्ते बांधें और लक्ष्मी जी की पूजा करें. ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान शिव जी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और उसके बाद राखी अर्पित करें. भाई को सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: अगस्त में शिव पूजा के 2 दिन है बेहद खास, इस माह में आएंगे कई तीज-त्योहार, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget