एक्सप्लोरर

Scorpio April Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों को अप्रैल में मिलेगी खुशखबरी, तरक्की और प्रमोशन के योग

Scorpio Monthly Horoscope April 2024: अप्रैल के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है. वृश्चिक राशि वालों को इस महीने कुछ क्षेत्रों में शुभ तो कुछ में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.

April Monthly Horoscope: बस कुछ दिनों में अप्रैल महीने की शुरुआत होने वाली है. इस महीने बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ग्रहों के इस गोचर से कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं. 

अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत फलदायी रहने वाला है. वहीं कुछ राशियों को इस महीने विशेष सावधानी बरतनी होगी. सभी 12 राशियों में जानते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना  (Vrishchik Masik Rashifal April 2024) कैसा रहने वाला है.

करियर (April Career Horoscope Scorpio)

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सूर्य महाराज की कृपा से आप खूब मान-सम्मान कमाएंगे. आपकी नौकरी में अच्छे बदलाव के योग बनेंगे. नौकरी के सिलसिले में आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है. आपको एक से अधिक नौकरियों का अवसर प्राप्त होगा. आपके हाथ कोई बड़ी उपलब्धि लग सकती है. इस राशि के लोगों को नौकरी करने से आपको अच्छी आमदनी मिल सकेगी. 

अप्रैल में आपको कोई नई और बढ़िया नौकरी का ऑफर मिल सकता है. नौकरी में कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह महीना बढ़िया रहेगा. आपका व्यापार उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे. अगर आप कोई ऐसा व्यवसाय करते हैं जो सरकार से या विदेशों से संबंधित है तो इस दौरान अच्छा मुनाफा कमाएंगे.

आर्थिक जीवन (April Money Horoscope Scorpio)

अप्रैल में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी के योग बनेंगे. इस राशि के लोगों को एक से अधिक माध्यमों के द्वारा धन प्राप्ति होगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. हालांकि बृहस्पति और बुध आपके खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे. ये खर्चे शुभ कार्यों और पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रमों पर होंगे. 

हालांकि सूर्य के मेष राशि में आने से इन खर्चों में और कमी आएगी. आपके खर्चों में लगाम लगेगी और आमदनी में बढ़ोतरी होगी. इस महीने के अंत तक आप आर्थिक तौर पर और सुदृढ़ बन जाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. इस समय बेवजह का निवेश करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है. 

लव-रिलेशनशिप (April Love-Relationship Horoscope Scorpio)

प्रेम संबंध के लिए अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. शुक्र के प्रभाव से आपके प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे.  आपका रोमांस चरम पर होगा. राहु शुक्र के साथ स्थित होकर इस स्थिति को और भी अधिक बल देंगे. राहु और सूर्य के सूर्य-ग्रहण योग के कारण आपके प्रियतम की तबीयत बिगड़ सकती है. इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है.

अप्रैल महीने के मध्य में आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. शांति और धैर्य के साथ अपने रिश्ते को निभाएं. मंगल और राहु का अंगारक दोष आपको परेशान कर सकता है. अपने प्रियतम से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाकर रखें और वाद-विवाद न करें. आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. 

ये भी पढ़ें

होलिका दहन पर आज भद्रा की छाया, मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget