एक्सप्लोरर

Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

Shiva Puja: सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं. इस पूरे माह शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. जानते हैं इन चीजों के बारे में.

Sawan 2023: 10 जुलाई यानी कल सावन का पहला सोमवार है. सावन माह में जो भी भक्त भोलेनाथ की सच्ची भक्ति करता है उसके समस्त कष्ट, बाधांए, दुःख-दर्द दूर होते हैं. इस दिन देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस अतिपवित्र और पावन मास में शिवालयों में सभी भक्तों की भीड़ प्रातःकाल से ही देखने को मिल जाती है. जानते हैं कि सावन में ऐसा क्या करें की भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले. सावन के सोमवार और इस पूरे माह शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.

बिल्व पत्र- भोलेनाथ को ये सबसे प्रिय है, इसे चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

दूध- शिवलिंग पर दूध अर्पण करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ शारीरिक शक्ति में बढ़ोतरी होती है. 

भांग- ठंडाई प्रसाद के रूप में सभी में वितरण की जाती है. इसको शिवलिंग पर चढ़ाने पर हमारे जीवन से सभी बुराइयों का अंत होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते है.  

शहद- शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से जीवन और वाणी में मिठास घुलती है. 

केसर- शिवलिंग पर केसर युक्त दूध अथवा जल चढ़ाने से चेहरे पर तेज और सुंदरता में निखार आता है. 

जल- ऐसा नहीं है की त्रिपुरारी बाकी सभी वस्तुओं के अर्पण से ही प्रसन्न होते है. स्वच्छ एवं निर्मल जल भी उन्हें पूर्ण श्रद्धा से चढ़ाया जाये तो भी वो उन्हें स्वीकार होता है और इसे *ऊँ नम: शिवाय: मन्त्र के जाप के साथ शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए. जिससे मानसिक शांति और जीवन में सभी से स्नेह पूर्ण व्यवहार की प्राप्ति होगी. 

चन्दन- शिवलिंग पर चन्दन चढ़ाने से सामाजिक जीवन में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है.

दही- शिवलिंग पर दही चढ़ाने से भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. सुख-समृद्धि, कार्यों में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. 

इत्र- शिवलिंग पर इत्र चढ़ाया जाना अत्यंत ही शुभ माना गया है. इसके अर्पण से मानसिक शांति के साथ ही सभी बुरे विचारों का शमन होता है. 

घी- शिवलिंग पर घी अर्पण करने से व्यक्ति की शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है.

ये भी पढ़ें

सावन के महीने में सूर्य पूजा होती है विशेष फलदायी, मिलते हैं ढेरों लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget