एक्सप्लोरर

Shani Dev : 2022 में शनि कब बदलेंगे राशि और 'वक्री' होकर किस राशि को करेंगे परेशान, जानें राशिफल

Zodiac Sign , Astrology : शनि देव 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसके बाद शनि देव वक्री भी होंगे. ये दोनों ही अवस्था इन राशियों के लिए कैसी रहेगी आइए जानते हैं राशिफल (Rashifal).

Shani Dev , Zodiac Sign , Astrology : शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में एक अहम ग्रह माना गया है. शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता भी बताया गया है. मान्यता है कि शनि देव ही कलियुग के दंडाधिकारी हैं. जो लोग गलत कार्य करते हैं और नियमों का पालन नहीं करते हैं. माना जाता है कि शनि देव उसे कठोर दंड प्रदान करते हैं.

शनि राशि परिवर्तन 2022 (Saturn Transit 2022)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है. वर्ष 2022 में शनि ग्रह एक ही साल में दो बार राशि बदल रहा है. जो विशेष माना जा रहा है. सामान्य प्रक्रिया के तहत तो शनि देव एक ही बार राशि बदलेंगे. वहीं दूसरी बार राशि परिवर्तन होगा. पंचांग के अनुसार शनि 29 अप्रैल 2022 को राशि बदलेंगे. फिर 5 जून 2022 से ये अपनी वक्री चाल शुरू कर देंगे. इसके बाद 12 जुलाई 2022 से शनि देव वक्री अवस्था में मकर राशि में फिर से प्रवेश करेंगे.जहां पर राशि देव 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे. शनि देव का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए कैसा रहेगा जानत हैं राशिफल.

मिथुन राशि (Gemini)- धन के मामले में विशेष ध्यान रखना होगा. धन की बचत करने में मुश्किल आ सकती है. इसके साथ ही सेहत संबंधी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान धन और सेहत दोनों का ही विशेष ध्यान रखना होगा. शनि को प्रसन्न रखने का प्रयास करें. इसके लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा करें. शनि की अशुभता कम होगी.

कर्क राशि (Cancer)- जॉब और करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जिस कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. बिजनेस में लाभ की स्थिति प्राप्त करने के लिए संघर्ष और कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है. कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचना होगा. जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति न बनने दें. नहीं तो इससे समस्याओं में वृद्धि हो सकती है. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें. शनि की अशुभता से बचने के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. परिश्रम करने के बाद भी देर से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान गंभीरता और धैर्य का परिचय देना होगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि भी पहुंचा सकता है. इस दौरान अनावश्यक यात्रा का भी योग बनेगा. सेहत का ध्यान रखना होगा. कोई पुराना रोग उभर सकता है और परेशान कर सकता है. इसलिए इस पर अभी से ध्यान देना होगा. सेहत के मामल में किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं होगी. वाणी में मधुरता और स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें. शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Shani Dev : कुंभ राशि में 30 साल बाद शनि का होने जा रहा है गोचर, इन राशि वालों का चमक जाएगा भाग्य

Astrology : लाइफ पार्टनर की हर एक्टिविटी पर रखती हैं पैनी नजर, इस आदत के कारण उठाते हैं परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palmistry: हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि
सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget