Weekly Horoscope: इन 6 राशियों के लिए शुभ है नया सप्ताह, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 19 to 25 September 2022: साप्ताहिक राशिफल 6 राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. अन्य राशियों के किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Rashifal).

Weekly Rashifal 19 September to 25 September 2022, Saptahik Rashifal: सितंबर 2022 का नया सप्ताह ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति की दृष्टि से महत्चपूर्ण है. ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)-
मेष राशि (Aries)
यह सप्ताह आपको दोस्तों के साथ घूमने मिलने का मौका देगा. छोटी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे. सप्ताह के बीच में आप अपने परिवार के बारे में ज्यादा सोच विचार करेंगे. घर की जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे. मन में बहुत ज्यादा इमोशनल उतार चढ़ाव आएंगे और अपनी लव लाइफ और अपनी फैमिली लाइफ में इमोशनल सपोर्ट ढूंढने की कोशिश करेंगे. थोड़े उदास भी हो सकते हैं. करियर में स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन ओवरथिंकिंग से समस्याएं बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी के लिए समय अच्छा रहेगा. सेहत के मामले में आप लकी साबित होंगे और सेहत में सुधार होगा. बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत शानदार रहने वाली है. आप अपनी मीठी बातों से किसी का भी दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. धन दौलत के मामले में आपको सफलता मिलेगी. कोई बड़ी संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत होगी नहीं तो फिनेंशियल प्रॉब्लम में आ सकते हैं. वैसे आपकी इनकम अच्छी रहने वाली है. विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आप इस सप्ताह आपकी पढ़ाई को भरपूर समय देंगे और मेहनत करेंगे. लव लाइफ में इंप्रूवमेंट आएगा. जीवन में रोमांस बढ़ेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव रहेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
सप्ताह की शुरुआत में खुद पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे. अपनी कुछ गलतियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे. मूड स्विंग जरूरत से ज्यादा हो सकते हैं लेकिन सप्ताह के मध्य में अपने लोगों का साथ मिलेगा. वीकेंड पर कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं. दोस्तों का साथ मिलेगा. रोमांस के योग बनेंगे. लव लाइफ हो या पर्सनल लाइफ, दोनों ही जगह आप अपने रिलेशनशिप को इंजॉय करेंगे. घर का माहौल अच्छा रहेगा. करियर के लिए यह समय अच्छा और उन्नति वाला होगा. लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा.
कर्क राशि (Cancer)
सप्ताह की शुरुआत आप के लिए थोड़ी चुनौतियां लेकर आएगी. सेहत में गिरावट होने से जुकाम, बुखार, सर्दी, आदि समस्याएं आपको परेशान करेंगी. सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा. करियर के लिए समय अच्छा है. आप बहुत मेहनत करेंगे और उस मेहनत की बदौलत आपको अच्छे नतीजे दिखाई देंगे. भाग्य की प्रबलता से रुके हुए काम भी बनेंगे. घर परिवार का माहौल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. लव लाइफ में भी तनाव में कमी आएगी. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे. दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह खुशियों का पिटारा खोल देगा. सप्ताह की शुरुआत जबरदस्त रहेगी क्योंकि आपको कोई अच्छा मॉनिटरी गेन हो सकता है. आपकी कोई बहुत पुरानी विश पूरी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में सेहत में गिरावट आ सकती है. मानसिक तनाव बढ़ेगा. काम का दबाव आपके ऊपर ज्यादा आ जाएगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में आप बहुत खुश नजर आएंगे. अपने किसी खास से मिलने और उनके साथ समय बिताने का मौका मिलने से आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. इनकम मजबूत होगी. करियर के लिए समय अच्छा है. नौकरी में भी सफलता मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सकारात्मक रिजल्ट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है. आप अपनी नौकरी को लेकर बहुत ज्यादा सजग और सतर्क रहेंगे. बहुत मेहनत करेंगे. उसका आपको फायदा भी होगा. सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा बिजनेस गेन आपको मिल सकता है. धन लाभ होने के भी प्रबल योग बनेंगे. सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है. आपकु नींद में खलल पड़ सकती है और बहुत ज्यादा खर्चे होने से आपका मानसिक सुकून थोड़ा सा कम हो सकता है. गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा. लव लाइफ के लिए भी समय पॉजिटिव रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ज्यादा कंसंट्रेट कर पाएगा.
तुला राशि (Libra)
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी बात को छुपाना महंगा पड़ सकता है. जीवन साथी के सामने सारी बातों को बताएं, उनसे कुछ भी ना छुपाएं, नहीं तो आप के रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा और कहीं घूमने जाएंगे. आपको अचानक से करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन सप्ताह के बीच में स्थितियां अच्छी होंगी. करियर में मजबूती आएगी. बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में पॉजिटिविटी दिखाई देगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा. ऐसा हो सकता है कि आप की बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी होते होते रह जाए या कोई बड़ा काम अटक जाए. इससे निराश न हों, सप्ताह के बीच में वह पूरा हो जाएगा. तब तक थोड़ी सी शांति रखें. दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. जीवन साथी का उग्र व्यवहार आपको अच्छा नहीं लगेगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा पॉजिटिव रहेंगे और अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे. घर में खुशियां आएंगी. नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. सेहत के मामले में सप्ताह की शुरुआत कमजोर है. उसके बाद का समय अच्छा रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपने दांपत्य जीवन को और अच्छा बनाने की कोशिश करनी चाहिए. आपसी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए. सप्ताह के बीच में ससुराल के लोगों से मिलकर मन की बात कहेंगे. सप्ताह के अंतिम दिनों में जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने के योग बनेंगे. किसी खूबसूरत जगह जाना आपको नई ताजगी से भर देगा. लव लाइफ के लिए समय तनावपूर्ण रहेगा. एक दूसरे को समय भी नहीं दे पाएंगे और ट्यूनिंग भी नहीं बैठेगी, इसलिए समय कमजोर रहेगा. घर परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा. जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी में सफलता मिलने से आपको बहुत खुशी होगी. इन्कम अच्छी रहेगी. थोड़े बहुत खर्चे रहेंगे. इस सबके बीच में सेहत कमजोर होगी. उसके बाद का समय अच्छा होगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिनके बारे में आपने पहले सोचा नहीं होगा. आपकी कुछ परेशानियां और आपकी कुछ मानसिक चुनौतियां आपको परेशान करेंगी. आपके विरोधी भी कार्य क्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, इसलिए आप थोड़े अस्त व्यस्त रहेंगे और किसी भी काम को लेकर मन कम लगेगा लेकिन आपकी काबिलियत और सप्ताह के बीच में ग्रहों की स्थिति आपको सपोर्ट करेगी और आप इन चुनौतियों से बाहर निकल जाएंगे. दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहने वाला है. जीवन साथी भरपूर सहयोग करेगा कि आप जीवन में अच्छी तरीके से तरक्की करें. पूजा-पाठ और किसी शुभ काम में मन लगेगा. घर वालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. लव लाइफ के लिए समय मध्यम रहेगा. जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है. इनकम बढ़ेगी और कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आएगी. खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे. करियर को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित नजर आएंगे लेकिन यह चिंता बेवजह की होगी. सेहत में सप्ताह की शुरुआत में गिरावट आएगी. उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
इस सप्ताह कुंभ राशि के लोग उतार चढ़ाव महसूस करेंगे. जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में आपको प्रयास करना होगा. लव लाइफ में सप्ताह की शुरूआत बढ़िया रहेगी और अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे लेकिन सप्ताह के बीच में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपके प्रयासों से सप्ताह के अंतिम दिनों में ठीक हो जाएंगी. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तो बहुत बढ़िया रहेगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में आप कहीं शॉपिंग करने, घूमने, मूवी देखने जा सकते हैं. आपके बीच रोमांस भी बढ़ेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खर्चे तेज रहेंगे. इनकम सामान्य रहने वाली है. करियर के मामले में आपको बहुत ज्यादा सतर्कता रखनी होगी. आपके कुछ अपने ही आपकी समस्याओं को बढ़ाने में लगे हुए हैं, उनसे बचकर रहें. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. मन में अच्छे विचार आएंगे. किसी की मदद के लिए तैयार रहेंगे.
मीन राशि (Pisces)
सप्ताह की शुरुआत में मीन राशि के जातकों को अपने परिवार के सदस्यों पर बहुत ज्यादा प्यार आएगा. मन में इमोशनल विचार ज्यादा आएंगे. एक दूसरे को सपोर्ट करने की कोशिश करेंगे. घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा, जो आपको अपने काम में भी आगे बढ़ाएगा. करियर पर आपका ध्यान पूरा रहेगा और आप अपने करियर में मेहनत करते हुए नजर आएंगे. इनकम अच्छी रहने से समस्याएं कम होंगी. रुके हुए काम भी बनेंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. जीवन साथी का सपोर्ट आपके साथ होने से आप और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट होकर अपने कामों को कर पाएंगे. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखते हुए आप आगे बढ़ेंगे. खानपान का नियंत्रण आपको तंदुरुस्त बनाएगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थी वर्ग को चुनौतियों से बाहर निकलने में आसानी होगी.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
ये भी पढ़ें-
Kali Mirch ke Totake: काली मिर्च के 4 टोटके बनाएंगे बिगड़े काम, भर जाएगा धन का भंडार


















