एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत आज इस विधि से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, बन जाएगा हर बिगड़ा काम

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत करने से सारे दोष और कष्ट मिट जाते हैं. इस दिन किए गए पूजा-पाठ का बहुत फल मिलता है. जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन किस विधि से शंकर भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है.

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. शिव पूजन के लिए यह दिन बहुत खास माना जाता है.

इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनका व्रत रखते हैं. 

प्रदोष का अर्थ होता है संध्याकाल. यह समय भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है. माना जाता है कि भोलेनाथ प्रदोष काल में सभी देवी-देवताओं के साथ कैलाश पर नृत्य करते हैं. 

प्रदोष व्रत के दिन पूजा का दोगुना फल मिलता है. यह दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अति उत्तम माना जाता है.

आज यानी 21 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा. रविवार पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष कहा जाएगा.

जानते हैं कि इस दिन किस पूजन विधि से शंकर भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है.

ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

  • प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में पूरी श्रद्धा के साथ शंकर भगवान की पूजा करें. इस दिन शिवलिंग पर घी, शहद, दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र,धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं. इस दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग अर्पित करना चाहिए.
  • इस दिन शिव चालीसा का पाठ करने के साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है. इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी शिव को प्रसन्न करने का अच्छा उपाय माना जाता है.
  • प्रदोष व्रत के दिन सेवा और दान करने से भी शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं. इस दिन गरीबों की सहायता करना चाहिए. भोलेनाथ के नाम पर अन्न, वस्त्र, या धन का दान करना भी बहुत पुण्यदायी होता है.
  • प्रदोष व्रत के दिन शंकर भगवान की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है. इस समय की गई पूजा शुभ फलदायी मानी जाती है.
  • इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस पाठ को करने से सारी आर्थिक दिक्कतें भी दूर होती हैं.
  • इस दिन व्रत रखकर रुद्राभिषेक करने से विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

प्रदोष व्रत का महत्व

शास्त्रों में प्रदोष व्रत को दो गायों का दान करने के समान पुण्य फलदायी माना गया है.

प्रदोष व्रत करने से दरिद्रता दूर होती है और ऋण के भार से मुक्ति मिलती है.

प्रदोष व्रत करने वाले व्यक्ति को उत्तम लोक की प्राप्ति होती है.इस व्रत को विधि-विधान से करने से सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें

आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 October 2026: 2nd चंद्रमा और शिव योग से आमदनी में तगड़ा उछाल, सुलझेगी पैसों की तंगी व बिजनेस ग्रोथ के योग
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 October 2026: 2nd चंद्रमा और शिव योग से आमदनी में तगड़ा उछाल, सुलझेगी पैसों की तंगी व बिजनेस ग्रोथ के योग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget