एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: किसे मिलेगा प्रमोशन, कौन रहेगा मानसिक तनाव में?

Rashifal Today 6 May 2025: जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में. पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: आज किसे मिलेगा काम में फायदा, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों को अचानक पैसा मिलने के योग बनते-बनते रुक सकता है. बिजनेस में फायदे के संकेत मिलेंगे, ध्यान से आगे बढ़ें. जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताने और घूमने का मौका मिलेगा. टेक्नोलॉजी से काम जल्दी निपटेगा. जन सेवा से जुड़े लोगों को तारीफ मिलेगी. दांपत्य जीवन में प्रेम और समर्पण बना रहेगा. घर में किसी के ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की संभावना है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वालों की मां की सेहत बिगड़ सकती है. ऑफिस में सीनियर से बनाकर चलें, बेवजह बहस से बचें. काम में बातचीत और संपर्क बनाए रखें. बिजनेस पार्टनर से लेन-देन पर विवाद हो सकता है. नकारात्मकता से दूर रहने के लिए मोटिवेशनल चीजें पढ़ें. भौतिक सुखों को लेकर चिंता हो सकती है. दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करें. भाई-भतीजों से अच्छे संबंध रखें. प्रयासों से बिजनेस में थोड़ा बहुत फायदा मिलेगा. बड़े फैसले फिलहाल न लें. हल्का और सुपाच्य खाना खाएं.
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वाले छोटे भाई-बहनों पर नजर रखें. नौकरीपेशा लोग प्लानिंग से आगे बढ़ेंगे. बेरोजगार लोग नेटवर्किंग बढ़ाएं. नियमों का पालन जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है. विनम्रता से रिश्ते मजबूत होंगे. करियर पर फोकस जरूरी है, मस्ती बाद में. विदेशी कंपनी से बिजनेस का ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में फायदा दिख रहा है. पौष्टिक खाना खाएं. प्रोफेशनल कोर्स करने का अच्छा समय है. घर में सबके साथ अच्छा समय बितेगा.
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के पैतृक संपत्ति के झगड़े सुलझ सकते हैं. बिजनेस में किस्मत साथ देगी, डील हो सकती है. बड़ी डील से मनचाहा मुनाफा संभव है. सीनियर्स का सम्मान करें, विवाद न करें. घर में सबकी सुनें और अपनी इच्छाएं भी न भूलें. ऑफिस में तारीफ मिलेगी. काम की प्लानिंग करें. गुस्सा कम करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लें. योग और मेडिटेशन से तनाव दूर होगा.
उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर अर्घ्य दें और सफेद वस्त्र पहनें.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों का मन अशांत रह सकता है. ऑफिस में काम समय पर पूरा करें, प्रमोशन मिल सकता है. टेक्निकल फील्ड वाले मेहनत से काम करें. करियर को लेकर उलझन हो सकती है. खाली समय में परिवार को प्राथमिकता दें. फैमिली के साथ शॉपिंग जा सकते हैं. उतना ही काम लें जितना संभाल सकें. तला-भुना और बासी खाना न खाएं. पार्टनर को मनाने के लिए शॉपिंग ले जाएं. व्यापार में निवेश फायदेमंद रहेगा. पुराने अनुभव से नई योजनाएं सफल होंगी.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों को विदेश से नुकसान हो सकता है. पुराने बिजनेस में फायदा न मिले तो नया विचार कर सकते हैं. आज नया काम शुरू न करें. कॉम्पिटिशन की तैयारी भगवान का ध्यान करके शुरू करें. प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है. परिवार में वैचारिक मतभेद संभव हैं. हल्का भोजन करें, सेहत सुधरेगी. ऑफिस में जलन और बुराई से बचें. नई नौकरी की तलाश सोच-समझकर करें.
उपाय: दुर्गा माँ की आरती करें और हरे वस्त्र धारण करें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों को आज मुनाफा होने के अच्छे योग हैं. ऑफिस में काम तेजी से होगा. पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें. सीनियर्स के साथ रहने से स्पोर्ट्स में मार्गदर्शन मिलेगा.
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और सफेद चंदन लगाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
काम करने का जोश और ऊर्जा बनी रहेगी. बिजनेसमैन को विदेशी यात्रा करनी पड़ सकती है, लाभ की संभावना कम रहेगी. आर्थिक मामलों में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं, संपर्कों से लाभ होगा. प्रतियोगी छात्र अच्छी पुस्तक का सहारा लें. घर में चोरी की आशंका, सुरक्षा की जांच करें. कार्यों में एकाग्रता जरूरी. माता-पिता से बहस से बचें, उनकी बातों में छिपी भावना को समझें. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद करें, उनका मनोबल बढ़ाएं. समय फालतू कार्यों में खर्च हो सकता है, शाम को भागदौड़ रहेगी. पुराने रोग में लापरवाही न बरतें, समय पर दवा लें.
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों के सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी. निवेश की सोच बना सकते हैं, खासकर शेयर बाजार में. बिजनेसमैन को क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. घर में बदलाव की योजना बन सकती है, लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा. वर्कप्लेस पर सजग रहें, गलती से विरोधी फायदा उठा सकते हैं. ज्ञान बखान से बचें, लोग अहंकारी समझ सकते हैं. प्रतियोगी छात्र ऑनलाइन स्टडी के दौरान खुद नोट्स बनाएं. छोटे बच्चों को प्यार से समझाएं, डांट से बचें. मेहनत पर विश्वास रखें, यह बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल सकती है. नन्हे मेहमान की खबर में विलंब हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों के ननिहाल पक्ष में समस्या आ सकती है. बिजनेसमैन को डील करते समय सतर्क रहना होगा, नुकसान की आशंका. पुरानी गलतियों से सीख लें, उन्हें दोहराएं नहीं. छात्र गुरु के मार्गदर्शन का पालन करें. समझदार व्यक्ति से सलाह लें, दूसरों की बातों से भटक सकते हैं. कार्य न बनने से तनाव और चिड़चिड़ापन संभव. क्रोध पर नियंत्रण जरूरी, कार्यक्षमता पर असर होगा. मेहमानों के आने से खर्च और बजट गड़बड़ा सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका. चाचा या ताऊ से संपत्ति विवाद की संभावना.
उपाय:  ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों के  दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी. जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर चलें, सार्वजनिक सम्मान करें. ऑफिस वर्क की लिस्ट बनाकर काम करें, कार्य में सरलता रहेगी. कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, नजदीकी सहकर्मी से भी चुनौती मिल सकती है. कमिटेड युवा रिलेशन में इमोशनल हो सकते हैं. मजाक में मर्यादा न भूलें, दोस्त नाराज हो सकते हैं. साफ-सफाई का ध्यान रखें, इंफेक्शन की आशंका. ध्रुव योग से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना, बिजनेस में सुधार होगा. साझेदारी में काम कर रहे लोग संबंध आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे.
उपाय: नारियल जल में प्रवाहित करें.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों को पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग. ध्रुव योग से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना, बड़ा लाभ. प्रखर बुद्धि से बिजनेस की समस्याओं का हल निकालेंगे. छात्रों को दिनचर्या सुधारनी चाहिए. समय पर कार्य पूर्ण कर परिवार संग समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है मानसिक के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम भी जरूरी .वर्कप्लेस पर मेहनत का फल मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी. ऑफिस के नियम पसंद न आने से नौकरी छोड़ने का विचार आ सकता है.
उपाय:  शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

FAQs - 6 मई 2025 का राशिफल,(अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: क्या मेष राशि वालों का लव रिलेशन कैसा रहेगा?
A: हसबैंड-वाइफ के मध्य प्रेम और रोमांस देखने को मिल रहा है

Q2: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
A: आज वृषभ राशि वाले कुछ परेशान रह सकते हैं.

Q3: मिथुन राशि वाले जो लोग जॉब करते हैं उनका दिन कैसा रहेगा?
A:  आज मिथुन राशि वालों को अपने नेटवर्क को एक्टिव करना होगा, जिससे उनकी नौकरी की तलाश जल्दी पूरी हो.

Q4: कर्क राशि के लिए आज क्या सलाह है?
A: बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा, किसी डील को क्रैक करने के काम में लगे हुए थे तो वह आशा पूरी होगी।

Q5: सिंह राशि के जातकों के लिए आज कौन सी सलाह है?
A: आज सिंह राशि वालों का मन अशांत और परेशान रहेगा, शांति बनाकर रखें, कूल रहें.

Q6: कन्या राशि वालों की लव लाइफ कैसी रहेगी?
A. आज कन्या राशि वालों के लिए प्रेम चिंता का विषय बनेगा,

Q7: क्या तुला राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे.
A. नहीं, आज तुला राशि वालों का दिन समान्य रहेगा, आज आपको लाभ हो सकता है.

Q8: क्या वृश्चिक राशि वालों की हेल्थ सही रहेगी.

A. हां आज वृश्चिक राशि वालों के पुराने रोग में लापरवाही न बरतें, समय पर दवा लें.

Q9: धनु राशि के लिए आज क्या सलाह है?
A. मेहनत पर विश्वास रखें, यह बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल सकती है

Q10: मकर राशि वाले आज क्या करने से बचे?
A.  वाणी में मधुरता लाएं और कटु शब्दों के प्रयोग से बचें.

Q11: कुंभ राशि के लिए धन की दृष्टि से दिन कैसा रहेगा?
A. आज कुंभ राशि वाले साझेदारी में काम कर रहे लोग संबंध आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे.

Q12: आज मीन राशि के लिए क्या सलाह है?
A. मानसिक के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम भी जरूरी है.

पाक के गिराए हजारों बम इस मंदिर के आगे हो गए थे बेकार, दुश्मन भी हुआ था नतमस्तक

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget