एक्सप्लोरर

Ram Navami 2023: राम नवमी पर इस विधि से करें राम लला की पूजा, जानें मुहूर्त, विधि और सामग्री

Ram Navami 2023 Date Time: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन 30 मार्च 2023 को राम नवमी मनाई. जानते हैं राम नवमी पर भगवान राम की पूजा का मुहूर्त, सामग्री और विधि.

Ram Navami 2023 Puja: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन 30 मार्च 2023 को राम नवमी मनाई. इस तिथि पर ही भगवान विष्णु ने मनुष्य रूप भगवान राम का अवतार लिया था. वाल्मीकि रामायण के मुताबिक भगवान राम ने कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे जन्म लिया था. ऐसे में श्रीराम का जन्मोत्सव अभिजित मुहूर्त में मनाया शुभ होता है. इस साल राम नवमी का त्योहार साधकों के लिए बहुत शुभ होने वाला है, क्योंकि इस दिन इस दिन केदार योग, बुधादित्य योग, गुरु आदित्य और गुरु पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है. जिससे श्रीराम, हनुमान जी और माता सिद्धिदात्री की पूजा का दोगुा फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं राम नवमी पर भगवान राम की पूजा का मुहूर्त, सामग्री और विधि.

राम नवमी 2023 मुहूर्त (Ram Navami 2023 Muhurat)

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 29 मार्च बुधवार को रात 09 बजकर 07 मिनट से 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक है.

श्रीराम की पूजा का सम - सुबह 11:17 - दोपहर 01:46 (अवधि 2.28)

राम नवमी पूजा सामग्री (Ram Navami Puja Samagri)

  • राम दरबार की तस्वीर, रौली, मौली, चंदन, अक्षत, कपूर, फूल, माला, सिंदूर
  • श्रीराम की पीतल या चांदी की मूर्ति, अभिषेक के लिए दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल
  • मिठाई, पीला वस्त्र, धूप, दीप, सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक, पान, लौंग, इलायची
  • अबीर, गुलाल, ध्वजा, केसर, पंचमेवा, पांच फल, हल्दी, इत्र, तुलसी दल

हवन सामग्री (Ram Navami Hawan Samagri)

हवन कुंड, कपूर, तिल, गाय की घी, इलायची, शक्कर, चावल, आम की लकड़ी, नवग्रह की लकड़ी, पंचमेवा, मुलैठी की जड़, लौंग, आम के पत्ते, पीपल का तना, छाल, बेल, नीम, गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी, अश्वगंधा,  जटाधारी नारियल, गोला और जौ हवन के लिए जरुरी सामान.

राम नवमी की पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)

राम नवमी के ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. इसके बाद श्रीराम  और श्रीरामचरितमानस की पूजा करें. भगवान को पीले रंग के फूल, वस्त्र, चंदन आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं, भोग में तुलसी पत्र डालकर प्रसाद अर्पित करें, घर की छत पर ध्वजा लगाएं और फिर घर में सुंदरकांड का पाठ करें. 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नम: मंत्र का 108 बार जाप करें. राम नवमी पर नवरात्रि का समापन होता है ऐसे में इस दिन हवन करना न भूलें. परिवार सहित सभी देवी-देवताओं के निमित्त हवन कुंड में आहुति दें फिर अंत में आरती करें. मान्यता है कि इस दिन किसी जरुरतमंद को भोजन कराने से श्रीराम की कृपा बरसती है.

राम नवमी के उपाय

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए राम नवमी पर ‘श्री राम राम रमेत रमे रामे मनोरमे सहस्रनाम तत्तुल्यं श्री राम नाम वरानने’ इस मंत्र का एक माला जाप करें. ये काम पति-पत्नी को साथ मिलकर करना है.  मान्यता है इससे दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है. वहीं धन प्राप्ति के लिए इस दिन श्रीराम का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें और रामाष्टक का पाठ करें. इससे धन संबंधी हर समस्या का समाधान होता है.

Ram Navami 2023: राम नवमी पर इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा अद्भुत योग का लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget