एक्सप्लोरर

Rahu Dosh Upay: राहु दोष हो तो जीवन में घटती हैं अशुभ घटनाएं, जानें बचने के आसान उपाय

Rahu Mahadasha Upay: कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में हो तो नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं. जानते हैं कि राहु दोष से बचने के क्या उपाय किए जा सकते हैं.

Rahu Ke Sanket: वैदिक ज्योतिष में राहु को बहुत क्रूर ग्रह माना गया है. कुंडली में राहु दोष हो तो व्यक्ति के जीवन में कई अशुभ घटनाएं होने लगती हैं. नींद ठीक से न आना, डरावने सपने आना, सोते समय बार-बार डर जाना, शरीर में कमजोरी या फिर बहुत अधिक आलस कुंडली मे राहु के अशुभ होने का संकेत देते हैं. जब राहु के अशुभ फल दे रहा हो तो उसे शांत करने के प्रयास करने चाहिए. जानते हैं कि राहु दोष से बचने के क्या उपाय किए जा सकते हैं.

राहु दोष के लक्षण

कुंडली में राहु अशुभ होता है तो व्यक्ति के नाखून और बाल कमजोर होने लगते हैं. राहु की अशुभ छाया पड़ने पर घर में मौजूद पालतू जानवर या फिर पक्षी अचानक मर जाता है. परिवार के सदस्यों के बीच बिना किसी बात के मनमुटाव होने लगता है. राहु दोष लगने पर पति-पत्नी के संबंधों में दरार आने लगती है. यहां तक की कई बार तलाक तक की भी नौबत आ जाती है. 

राहु की अशुभ छाया पड़ने पर घर के आसपास बार-बार सांप दिखाई देता है. व्यक्ति का दिमाग असंतुलित हो जाता है और वो अधिकतर भ्रमित रहने लगता है. राहु के अशुभ होने पर पेट संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. 

राहु दोष दूर करने के उपाय

कुंडली में राहु की स्थिति ठीक करने के लिए हर सोमवार और शनिवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और काले तिल अर्पित करना चाहिए. सुबह स्नान करने के बाद 'ऊँ रां राहवे नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पानी में कुश डालकर नहाने से भी कुंडली से राहु दोष कम होता है. 

बुधवार से शुरू करके सात दिनों तक काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाने से राहु दोष काफी कम हो जाता है. जिनकी कुंडली में राहु पीड़ित हो उन लोगों को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और शराब और मांस से परहेज करना चाहिए.

जो लोग राहु के अशुभ प्रभाव से परेशान हों उन्हें शिवजी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और राहु का नकारात्मक प्रभाव कम पड़ता है.  राहु की महादशा से परेशान जातक को शिव साहित्य, शिवपुराण आदि का पाठ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 9 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में मिलेगी नई शुरुआत के संकेत, किसी खास से बढ़ सकती हैं नजदीकियां
धनु राशि वालों की लव लाइफ में मिलेगी नई शुरुआत के संकेत, किसी खास से बढ़ सकती हैं नजदीकियां
Tarot Rashifal 9 July 2026: टैरो राशिफल, मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 9 जुलाई 2026 मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
Palmistry: हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget