एक्सप्लोरर

Pushya Nakshatra January 2023: साल का पहला पुष्य नक्षत्र आज, मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए शुभ दिन

Pushya Nakshatra 2023: आज साल का पहला रवि पुष्य योग है. इसे परम पुण्यदायी और समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला योग माना जाता है. नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम होता है.

Ravi Pushya Nakshtra 2023: हिंदू धर्म में पुष्य नक्षत्र योग को कुल 27 नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ व उत्तम माना गया है. कहा जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था. पुष्य नक्षत्र का संयोग जिस वार के साथ होता है, इसे उसी वार के नाम से जाना जाता है. इनमें सबसे अधिक शुभ रवि पुष्य, शनि पुष्य और गुरु पुष्य नक्षत्र को माना जाता है.

8 जनवरी यानी आज साल का पहला रवि पुष्य नक्षत्र है. पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में मांगलिक कार्य और खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. खासतौर से इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है. 

रवि पुष्य संयोग में करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र में रवि पुष्य का संयोग समृद्धि और वैभव में वृद्धि कराने वाला माना गया है. इस विशेष योग में सोना खरीदना अत्यंत शुभ होता है. माना जाता है कि इस योग के प्रभाव से खरीदे गए सोने में लगातार वृद्धि होती रहती है.

अगर आप नया सोना खरीदने की स्थिति में नहीं हैं तो कोई बात नहीं. घर में जो भी सोना रखा है उनका हल्दी और चंदन से पूजन करना भी उतना ही शुभ माना जाता है. रवि पुष्य के इस संयोग में पारद का श्रीयंत्र घर आएं और विधि पूर्वक इसकी पूजा कर अपने तिजोरी में स्थापित करें.

पुष्य नक्षत्र योग में क्या करें

पुष्प नक्षत्र में सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अगर आप सोना नहीं खरीद सकते तो पीतल या चांदी भी खरीदा जा सकता है. क्योंकि हिंदू धर्म में इन धातुओं को शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना गया है. पुष्य नक्षत्र में वाहन, भवन, भूमि आदि भी खरीदना शुभ होता है. अगर आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या भवन आदि का निर्माण कराना चाहते हैं तो पुष्य नक्षत्र का दिन बहुत शुभ है.

पुष्य नक्षत्र के दिन आप अपने सामार्थ्यनुसार दान-दक्षिणा जरूर करें. साथ ही इस दिन खिचड़ी, चावल, बेसन, कढ़ी, लड्डू का आदि का सेवन करें. किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए पुष्य नक्षत्र को बहुत अच्छा माना जाता है. आप इस दिन से ज्ञान, विद्या, दुकान खोलने, लेखन क्रिया की शुरुआत या किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

इस बार कब है मकर संक्रांति? जानिए महत्व, मान्यता, मुहूर्त और मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 8 July 2026: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget