एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope (12-18 May 2024): मीन राशि वाले आज का काम कल पर टालने से बचें, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 12 To 18 May 2024: आज 12 मई से इस माह के नए वीक की शुरुआत हो चुकी है. जानते हैं ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal).

Pisces Weekly Horoscope 12 To 18 May 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह सप्ताह यानी 12 से 18 मई 2024 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे मीन राशि वालों के लिए मई महीने का यह नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें मीन (Meen Rashi) की तो, यह राशिचक्र की आखिरी और बारहवीं राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष के अनुसार 12 से 18 मई तक का समय मीन राशि वालों सामान्य रहेगा.

इस हफ्ते आपपर कामकाज का अतिरिक्त बोझ रहेगा, इसलिए आज का काम कल पर टालने से बचें. खानपान और सेहत का ध्यान रखें. वहीं जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को लेकर भी इस वीक परेशान रह सकते हैं. जानते हैं मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal 2024)

  • इस सप्ताह आपको आलस्य से बचते हुए आज का काम कल पर टालने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. नौकरी पेशा वाले जातकों पर काम का अतिरिक्त बोझ बन सकता है, तो वहीं आपकी सेहत भी नरम रह सकती है. ऐसे में आपको अपने खान-पान और मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी.
  • प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद इस समय आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आपके सगे-संबंधी रोड़े अटका सकते हैं. ऐसे किसी भी मामले में जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए बातचीत में मर्यादा बनाए रखने की अधिक आवश्यकता रहेगी. ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा तरह से नियंत्रण रखें और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें.
  • सप्ताह के मध्य में किसी पर आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें अन्यथा आपको अपमान झेलना पड़ सकता है. करियर-बिजनेस की दृष्टि से कम अनुकूल रहने वाला है. मार्केट में उतार-चढ़ाव के साथ अपने प्रतिद्वंदियों से मिलने वाली चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
  • यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा आपको निराशा हाथ लग सकती है. प्रेम संबंध में दिखावा या प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए पार्टनर की जरूरतों की अनदेखी न करें.
ये भी पढ़ें: Aquarius Weekly Horoscope (12-18 May 2024): कुंभ राशि वालों को लापरवाही पड़ सकती भारी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Guru Yuti 2026: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर महासंयोग! 0° पर आ रहे बुध-गुरु, 5 राशियों के लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा Shocking मोड़!
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर महासंयोग! 0° पर आ रहे बुध-गुरु, 5 राशियों के लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा Shocking मोड़!
Meen Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मीन राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Meen Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मीन राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Kumbh Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें कुंभ राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Kumbh Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें कुंभ राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Makar Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मकर राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Makar Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मकर राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget