एक्सप्लोरर

Parama Ekadashi 2023: परमा एकादशी क्यों मनाई जाती है? जानें यह पौराणिक व्रत कथा

Parama Ekadashi 2023 Katha: परमा एकादशी का व्रत करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. इस साल यह एकादशी 12 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी.

Parama Ekadashi Vrat: साल भर में 24 एकादशियां आती हैं और हर एक एकादशी का खास महत्व होता है. इसमें परमा एकादशी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. अधिक मास या मलमास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जाता है. परमा एकादशी के दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

परमा एकादशी का व्रत करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. इस साल यह एकादशी 12 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं परमा एकादशी से जुड़ी व्रत कथा.

परमा एकादशी की व्रत कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने सबसे पहले अर्जुन को परमा एकादशी व्रत का महत्व बताते हुए इस कथा का वर्णन किया था. परमा एकादशी की व्रत कथा के अनुसार, प्राचीन काल में काम्पिल्य नगर में सुमेधा नामक एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था. ब्राम्हण की पत्नी का नाम पवित्रा था. वह परम सती और साध्वी स्वभाव की थी. 

यह दोनों पति-पत्नी दरिद्रता और निर्धनता में जीवन निर्वाह करते थे लेकिन यह लोग बहुत धार्मिक थे और अतिथि सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. एक दिन अपनी गरीबी से परेशान होकर ब्राह्मण ने परदेश जाने का विचार किया लेकिन उसकी पत्नी ने उसे समझाते हुए  कहा कि धन और संतान पूर्वजन्म के दान से ही प्राप्त होते हैं, इसलिए आप इसकी चिंता करना छोड़ दीजिए.

एक दिन इस ब्राम्हण के घर महर्षि कौडिन्य आए. ब्राह्मण दंपति ने पूरे तन-मन से उनकी सेवा की. उनकी दशा देखते हुए महर्षि ने उन्हें परमा एकादशी का व्रत करने को कहा. उन्होंने दरिद्रता को दूर करने के लिए दोनों को साथ मिलकर अधिक मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत और रात्रि जागरण करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि इस एकादशी के व्रत से यक्षराज कुबेर धनाधीश बना है और हरिशचंद्र राजा हुआ है.

ऐसा कहकर मुनि वहां से चले गए. इसके बाद सुमेधा ने अपनी पत्नी के साथ यह व्रत किया. पौराणिक कथा के अनुसार व्रत के पारण के अगले दिन प्रात: काल में एक राजकुमार घोड़े पर चढ़कर आया और उसने सुमेधा को एक अच्छा घर रहने के लिए दिया और उसे सारी सुख-सुविधाओं से भर दिया. इस व्रत को करने के बाद से इनके सारे दुख- दर्द दूर हो गए.

ये भी पढ़ें

सावन के सोमवार पर पर करें शिव के इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, बरसेगी महादेव की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Kark Rashifal 9 July 2026: करियर में बढ़ेगा मान-सम्मान, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, नई उपलब्धियां करेंगी खुश
करियर में बढ़ेगा मान-सम्मान, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, नई उपलब्धियां करेंगी खुश
Aaj ka Mithun Rashifal 9 July 2026: नेतृत्व क्षमता दिलाएगी नई पहचान, व्यापार और करियर में बनेंगे प्रगति के योग
नेतृत्व क्षमता दिलाएगी नई पहचान, व्यापार और करियर में बनेंगे प्रगति के योग
Aaj ka Vrishabh Rashifal 9 July 2026: कार्यक्षेत्र में रखें सतर्कता, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, धैर्य से लें हर फैसला
कार्यक्षेत्र में रखें सतर्कता, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, धैर्य से लें हर फैसला
Aaj ka Mesh Rashifal 9 July 2026: नई जिम्मेदारियों के साथ खुलेगी सफलता की राह, व्यापार और करियर में मिलेंगे शुभ संकेत
नई जिम्मेदारियों के साथ खुलेगी सफलता की राह, व्यापार और करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget