एक्सप्लोरर

Origin Of Moon: चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई? जानें उनके जन्म से जुड़ी यह पौराणिक कथा

Moon Birth Story: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को ग्रह और देव दोनों माना गया है. चंद्रमा की उत्पत्ति को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. जानते हैं इन कथाओं के बारे में.

Moon Story: चंद्रमा नवग्रहों में से एक माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मां और सुंदरता का कारक माना गया है. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति शुभ हो तो जीवन में प्रसन्नता और सुख आता है. इसकी कृपा से माता का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और अच्छा जीवन साथी प्राप्त होता है. वहीं चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से मानसिक विकार, मन का भटकना, माता को कष्ट आदि परेशानी आती है. 

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को विशेष स्थान प्राप्त है. इसे ग्रह और देव दोनों माना गया है. चंद्रमा की उत्पत्ति को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. आइए जानते हैं इस प्रचलित कथा के बारे में.

ऐसे हुई चंद्रमा की उत्पत्ति

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सोम कहा गया है, जो मन का कारक है. अग्नि ,इंद्र ,सूर्य आदि देवों के समान ही सोम की स्तुति के मन्त्रों की रचना भी ऋषियों द्वारा की गई है.  चंद्रमा के बारे में मत्स्य, पद्म, अग्नि और स्कन्द पुराण में विस्तार से बताया गया है. 

पद्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि का विस्तार करने की आज्ञा दी. महर्षि अत्रि ने अनुत्तर नाम का तप आरम्भ किया. ताप काल में एक दिन महर्षि के नेत्रों से जल की कुछ बूंदें टपक पड़ी जो बहुत प्रकाशमय थीं. दिशाओं ने स्त्री रूप में आ कर पुत्र प्राप्ति की कामना से उन बूंदों को ग्रहण कर लिया जो उनके उदर में गर्भ रूप में स्थित हो गया. 

हालांकि दिशाएं उस प्रकाशमान गर्भ को धारण न रख सकीं और त्याग दिया. उस त्यागे हुए गर्भ को ब्रह्मा ने पुरुष रूप दिया जो चंद्रमा के नाम से प्रख्यात हुए. देवताओं,ऋषियों और गन्धर्वों आदि ने उनकी स्तुति की. उनके ही तेज से पृथ्वी पर दिव्य औषधियां उत्पन्न हुई. ब्रह्मा जी ने चन्द्र को नक्षत्र,वनस्पतियों,ब्राह्मण व तप का स्वामी नियुक्त किया.

वहीं स्कन्द पुराण के अनुसार, जब देवों और दैत्यों ने क्षीर सागर का मंथन किया था तो उस में से चौदह रत्न निकले थे. चंद्रमा उन्हीं चौदह रत्नों में से एक है जिसे भगवान शंकर ने अपने मस्तक पर धारण कर लिया. हालांकि ग्रह के रूप में चन्द्र की उपस्थिति मंथन से पूर्व भी सिद्ध होती है.

मत्स्य पुराण में लिखा है कि जब सृष्टि के रचनाकार ब्रह्माजी ने मानस पुत्रों को प्रकट किया तो उनमें से एक पुत्र ब्रह्म ऋषि ‘अत्रि’ हुए. उनका विवाह कर्दम ऋषि की पुत्री अनुसुइया से हुआ था. अनुसुइया पतिव्रता स्त्री थीं. जब त्रिदेवों ने अनुसुइया की परीक्षा ली तो उस समय दुर्वासा ऋषि, दत्तात्रेय व सोम का जन्म हुआ, वही सोम चंद्रमा हैं. 

27 कन्याओं से हुआ चंद्रमा का विवाह

पुराणों के अनुसार चंद्रमा का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 कन्याओं से हुआ था. ये कन्याएं रोहिणी, रेवती, कृतिका, मृगशिरा, आद्रा, पुनर्वसु, सुन्निता, पुष्य अश्व्लेशा, मेघा, स्वाति, चित्रा, फाल्गुनी, हस्ता, राधा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूला, अषाढ़, अभिजीत, श्रावण, सर्विष्ठ, सताभिषक, प्रोष्ठपदस, अश्वयुज और भरणी हैं.

ये भी पढ़ें

करवा चौथ कब है? जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget