एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ कब है? जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत महिलाओं की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. कुछ जगहों पर अविवाहित महिलाएं भी अच्छे पति की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं.

Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ का बड़ा ही महत्व है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. इस दिन करवा माता सहित गणेश जी, शिव जी और पार्वती, कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है. इस दिन रात में चंद्र देव के दर्शन कर उनकी पूजा की जाती है. पति की आरती उतारने के बाद पत्नियां उनसे आशीर्वाद लेती हैं. 

इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ का महत्व

मान्यता के अनुसार अगर कोई महिला पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखती है, तो उसके पति की उम्र लंबी होती है और अखंड सौभाग्‍य का वरदान मिलता है. इसके साथ ही उसे सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है. इस बार करवा चौथ का व्रत 01 नवंबर, बुधवार के दिन रखा जाएगा. 

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ: मंगलवार 31 अक्टूबर 2023, रात 09:30
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार 01 नवंबर 2023, रात 09:19
करवा चौथ व्रत का समय: बुधवार 01 नवंबर, सुबह 06:36 – रात 08:26 तक
करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर शाम 05:44 – रात 07:02 तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर, रात 08:26 पर.

करवा चौथ व्रत पर बन रहा शुभ संयोग

इस साल करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग 1 नवंबर को सुबह 06 बजकर 33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 2 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं 1 नवंबर की दोपहर 02:07 बजे से शिवयोग प्रारंभ हो जाएगा. इन शुभ संयोग की वजह से करवा चौथ का महत्व और बढ़ गया है.

करवा चौथ व्रत की मान्यता 

माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा की शुरुआत महाभारत काल से हुई थी. सबसे पहले श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने पांडवों के प्राणों की रक्षा करने के लिए इस व्रत को किया था. मान्यताओं के अनुसार द्रौपदी के द्वारा रखे गए करवा चौथ व्रत की वजह से ही पांडवों के प्राणों पर कोई आंच नहीं आई थी. इसलिए कहा जाता है कि, हर सुहागिन महिला को अपने पति की रक्षा और लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए. इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. 

ये भी पढ़ें

हरियाली तीज पर अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, पति-पत्नी में बढ़ेगा प्रेम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget