एक्सप्लोरर

रूस में भूकंप, उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी, अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी...क्या इसके पहले मिल गए थे संकेत

Prediction 2025: कुछ दिन पहले तमिलनाडु के तट पर एक रहस्यमयी ओर्फिश देखी गई थी. अब रूस के सुदूर पूर्व में भूकंप आया है. जिसने उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी है. इस मछली का दिखना शुभ नहीं माना जाता है.

Prediction 2025 Astrology: रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी और अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई. क्या इसके संकेत पहले ही मिल गए थे? जापान ने सुनामी की वॉर्निंग जारी की गई है.

जब ज्योतिष के सबसे रहस्यमय गोचर एक साथ सक्रिय हों, जैसे शनि का मीन राशि में गोचर, गुरु का अस्त और अतिचारी होना और सिंह राशि में मंगल-केतु की युति, तब इस तरह की घटनाओं की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है.

समुद्र से तबाही का संकेत? ओर्फिश की एंट्री, शनि-गुरु का गोचर और ज्योतिषीय चेतावनी!
ओर्फिश (Oarfish) का दिखना कई संकेत की तरफ इशारा करता है, कुछ लोग इसे प्रलय की आहट भी बता रहे हैं. वर्तमान में ग्रह गोचर का ज्योतिषीय विश्लेषण करने से जो फलादेश मिल रहा है वो भी चौंका रहा है.

शनि (Shani Dev) का गोचर मीन राशि में हो रहा, ये राशि जल तत्व की है, जिसका स्वामी गुरु यानि बृहस्पति ग्रह है. मीन राशि समुद्री शक्तियों और मानसिक गहराई से जुड़ी राशि है. यहां पर क्रूर ग्रह शनि का गोचर करना विशेष महत्व रखता है. क्योंकि शनि का मीन में होना कभी-कभी समुद्री घटनाओं, तूफानों, जलप्रलयों का सूचक हो सकता है, विशेषकर जब अन्य ग्रह भी सहायक हों.

सिंह राशि में मंगल और केतु की युति
यह युति ऊर्जा और विध्वंस के लिए कुख्यात है. सिंह अग्नि तत्व की राशि है, जब मंगल जो युद्ध, विस्फोट आदि जैसी घटनाओं का कारक और केतु विनाश और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है,

जब ये मिलते हैं तो ये ज्वालामुखी, समुद्रतल विस्फोट और भूगर्भीय हलचलों का सूचक हो सकते हैं. वहीं इस युति को कुंजकेतु योग के नाम से जानते हैं.

बृहत्पाराशर होरा शास्त्र में एक जगह वर्णन मिलता है कि-

केतुश्च छायाग्रहस्तामसः पिशाचस्वभाववान्।
धूम्रवर्णः शिरोहीनः शूलहस्तो विकर्तनः॥

(केतु छाया ग्रह है, इसका स्वभाव तामसिक है. यह पिशाच, धुएं के समान रंग का, सिररहित, त्रिशूलधारी और विचलन देने वाला होता है) 

केतु चतुर्थ,आठवें, बारहवें भाव में हो तो ये भाव मानसिक, गुप्त, जलतत्व और मोक्ष भाव माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तब यह योग व्यक्ति को रहस्यवादी, आध्यात्मिक साधक, या मानसिक विचलन से युक्त बना सकता है.

वहीं केतु जब चंद्रमा के साथ हो तो चांडाल योग बनता है जो मानसिक द्वंद्व, अस्पष्टता और कभी-कभी पारलौकिक अनुभवों की ओर झुकाव देता है.

इसके साथ ही कुंडली में केतु, शुक्र या केतु, या बुध के साथ हो और ये गोचर या युति 12वें भाव या मीन या कर्क राशि में हो तो ये गोपनीय प्रेम, गूढ़ साहित्य, परा-ज्ञान का कारक बन जाता है.

फलं दीपिका में केतु के प्रभाव को इस प्रकार से बताया गया है-

केतुर्नीतिकरः क्रूरः पिशाचो रिपुसूदनः।
बुद्धिधार्यायुशाली च तन्मध्ये शुभवृत्तिकृत्॥

केतु नीतिकारक, क्रूर, पिशाचवत, शत्रुनाशक, बुद्धिधारी, दीर्घायु और यदि शुभ ग्रहों से संबंध हो तो उत्तम कार्यों का कारक होता है.

गुरु का अस्त और अतिचार होना क्या संकेत दे रहे हैं?
वर्तमान समय में गुरु अस्त और अतिचारी दोनों स्थितियों में है. ज्योतिष में इसका अर्थ है ज्ञान, नीति, और नियंत्रण का ह्रास.

गुरु अस्त हो तो क्या होता है?

'गुरोः अस्ते प्रजायते नीतिहानिः, संग्रामे शस्त्रप्रयोगः स्यात्'
अर्थात जब गुरु अस्त होता है, तब नीतियों का पतन होता है और युद्ध जैसे हालात बनते हैं.

ओर्फिश, डूम्सडे फिश या महज संयोग?
जापानी मिथक Ryugu no Tsukai, जापानी मान्यता में ओर्फिश समुद्री देवता का दूत मानी जाती है. इसके भूकंप या समुद्री हलचल से पहले दिखने की घटनाएं दर्ज हैं.

ऐतिहासिक उदाहरण
2011 जापान त्सूनामी से पहले 20 से अधिक ओर्फिश दिखी थीं. फिलीपींस, मैक्सिको, कैलिफ़ोर्निया में भी यही पैटर्न देखा गया.

वैज्ञानिक मत
विशेषज्ञ मानते हैं कि गहराई में रहने वाली मछलियां जैसे ओर्फिश, सतह पर बीमार या भ्रमित होकर आती हैं. भूकंप से कोई प्रत्यक्ष संबंध अब तक प्रमाणित नहीं हुआ है.

शास्त्र क्या कहते हैं? समुद्र और प्रलय के संकेत

पुराणों की चेतावनी

  1. महाभारत: समुद्र से उठती घटनाएं विनाश का संकेत हो सकती हैं.
  2. विष्णु पुराण: जब जलचर प्राणी असामान्य व्यवहार करें, तो पृथ्वी पर परिवर्तन की आशंका होती है.

ज्योतिष में संकेतों की भाषा
समुद्र= जल तत्व= चंद्रमा+ गुरु

वर्तमान में चंद्रमा बार-बार राहु-केतु और शनि से दृष्ट हो रहा है. जो जल क्षेत्र में असंतुलन के संकेत.

नक्षत्र परिवर्तन और आगामी चेतावनियां
इस माह में ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ ऐसी डेट्स हैं जिनमें हलचल देखने को मिल सकती है. ये डेट कौन सी हैं और किस कारण से हलचल देखने को मिल सकती है, जानते हैं-

दिनांक ग्रह/ नक्षत्र गोचर  प्रभाव
15 जून सूर्य गोचर मिथुन राशि में बौद्धिक टकराव
20 जून गुरु आद्रा में नीति असंतुलन
25 जून मृगशिरा/ आद्रा जल-आग तत्व टकराव की स्थिति. 24-25 जून की अमावस्या और ग्रहों का प्रभाव समुद्री या भूगर्भीय संकट के बीज बो सकती है.

संयोग, संकेत या चेतावनी?
ओर्फिश का दिखना विज्ञान और मिथक का संगम है. ग्रह गोचर संकेत देते हैं कि समुद्र या मनुष्य के मन की गहराई में हलचल बढ़ने वाली है. फैसला स्वयं का है इसे केवल एक खबर समझें या चेतावनी.

FAQ
Q1. क्या ओर्फिश वास्तव में आपदा का संकेत है?
Ans: सांस्कृतिक रूप से हां, वैज्ञानिक रूप से कोई प्रमाण नहीं.

Q2. क्या ग्रहों का गोचर समुद्री घटनाओं से जुड़ा हो सकता है?
Ans: जल तत्व और मीन राशि जैसे संकेतों से अप्रत्यक्ष जुड़ाव संभव है.

Q3. क्या शनि और केतु के गोचर को अनदेखा करना खतरनाक है?
Ans: मानसिक और सामाजिक बदलाव का संकेत अवश्य है, सावधानी जरूरी.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget