एक्सप्लोरर

Numerology Weekly Horoscope: इन मूलांक वालों के लिए शुभ नहीं यह सप्ताह, आर्थिक नुकसान के योग, रिश्तों में बढ़ेगा मनमुटाव

Ank Saptahik Rashifal 19 To 25 February 2024: अंक ज्योतिष राशिफल मूलांक पर आधारित होता है. मूलांक के जरिए जान सकते हैं कि यह सप्ताह किन मूलांक वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है.

Numerology Horoscope 19 To 25 February 2024: 19 फरवरी से नए सप्ताह की शुरुआत होगी. यह सप्ताह कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. वहीं कुछ मूलांक के लोगों को इस हफ्ते कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आने वाला सप्ताह कुछ मूलांक के लोगों के लिए ढेर सारी परेशानियां लेकर आने वाला है. साप्ताहिक अंक राशिफल (Weekly Numerology Horoscope 19 To 25 February) से  जानते हैं कि इस सप्ताह किन मूलांक वालों को सावधान रहने की जरूरत है.

मूलांक 1 (Numerology Numer 1)

अगर आपका जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा. इस मूलांक वाले जातक दृढ़ निश्‍चयी, मजबूत और अपने सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं. आने वाला सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. इस सप्‍ताह आपसी समझ की कमी के कारण पार्टनर के साथ आपका विवाद बढ़ने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव बढ़ेगा. आपके रिश्‍ते की सुख-शांति भंग हो सकती है. 

इस सप्‍ताह छात्रों का पढ़ाई से ध्‍यान भटक सकता है. आपके सीखने या याद रखने की क्षमता में कमी आ सकती है. नौकरी के मामले में आपके लिए यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ सकता है. मेहनत का फल नहीं मिलेगा.

मूलांक 4 (Numerology Numer 4)

अगर आपका जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा. मूलांक 4 के लोगों घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. इन्‍हें लंबी दूरी की यात्रा करना भी अच्‍छा लगता है. यह सप्ताह इस मूलांक वालों के लिए नकारात्मक फल लेकर आया है. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते को बनाए रखने में आपको दिक्‍कत आ सकती है. यह सप्‍ताह आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है.

मूलांक 4 वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है. इस सप्ताह आप किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं. इस सप्ताह आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए यह सप्‍ताह ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहेगा. आपकी कार्यक्षमता घट सकती है. काम के बोझ की वजह से कुछ गलतियां भी हो सकती हैं. 

मूलांक 7 (Numerology Numer 7)

अगर आपका जन्‍म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा. इस मूलांक के लोग बहुत सख्‍त व्‍यवहार के होते हैं. इनके दिमाग में क्‍या चल रहा है, दूसरों के लिए इसे समझना थोड़ा मुश्किल होता है. इस सप्‍ताह आपको कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है. आपके परिवार में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं. रिश्‍ते की सुख-शांति भंग होने की आशंका है. रिश्‍तेदारों से भी मनमुटाव होने के संकेत हैं. इस सप्ताह मूलांक 7 वाले लोगों का जीवन परेशानियों से गुजरेगा.

नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. इस मूलांक के जो जातक व्‍यापार से जुड़े हैं, उन्हें इस हफ्ते नुकसान होने की आशंका है. कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. मूलांक 7 वालों को इस सप्ताह भारी आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. इस सप्ताह आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें

इस दिन अस्त से उदय होंगे शनि देव, इन राशियों को कराएंगे छप्पर फाड़ लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget