एक्सप्लोरर

Number 4 Rashifal 2024: वैवाहिक जीवन में इस साल रहेगी परेशानी, पढ़ें 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का वार्षिक अंक भविष्यफल

Mulank 4 Ank Rashifal 2024: साल 2024 शुरू हो चुका है. जानें वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य और संतान को लेकर कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए वर्ष 2024. बता दें कि अंक ज्योतिष राशिफल मूलांक पर आधारित होता है.

Mulank 4 Numerology Horoscope 2024: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4,13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वालों पर राहु ग्रह का प्रभाव रहता है. इसलिए मूलांक 4 वाले लोग कब क्या कर दें, कहना मुश्किल है.

आइये ज्योतिष से जानते हैं वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य और संतान शिक्षा को लेकर मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024. यहां जानिए अपना अंक वार्षिक राशिफल (Ank Rashifal 2024).

मूलांक 4 वालों के लिए 2024 का वर्ष काफी अच्छा रहेगा. इसमें आध्यात्मिक उन्नति की संभावनाएं काफी हैं. धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लेकिन धन के मामले में यह साल कुछ अधिक खर्च वाला साबित हो सकता है. बाहरी स्थानों से संपर्क अधिक बनेंगे तथा लाभ मिलेगा. वाहन सुख तथा प्रॉपर्टी के लिए 2024 का वर्ष काफी अच्छा रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी अच्छे अवसरों मिलेंगे उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ना चाहे तो योग अच्छे हैं, प्रयास किया जा सकता है.

वैवाहिक जीवन की बात करें तो कुछ झगड़ा, मन-मुटाव या वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. ऊंचे स्थान पर सावधानी से कार्य करें अन्यथा पांव फिसलने या चक्कर आदि आने के कारण उच्च स्थान से गिरने की संभावना बनी रहेगी.

  • वैवाहिक जीवन- मूलांक 4 वालों के लिए 2024 का वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए कुछ परेशानी वाला है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और अस्पताल के चक्कर लगने की संभावनाएं बनी रहेगी तथा झगड़ा या मनमुटाव आदि हो सकते हैं.
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से 2024 का वर्ष काफी अच्छा रहेगा. छोटे-मोटे रोग जैसे सिर दर्द आदि परेशान कर सकते हैं. यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है. इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें.
  • संतान और शिक्षा- शिक्षा और संतान को लेकर 2024 का वर्ष अच्छे परिणाम देने वाला है. संतान से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे. संतान के कार्यों में प्रशंसा मिलेगी तथा उच्च शिक्षा आदि में भी सफलता के योग बनेंगे. कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए तैयारी करने का अच्छा समय है.
  • मूलांक 4 के लिए उपाय- कौवा को रोटी दें तथा कबूतरों को दाना डालें. दिव्यांग लोगों को कुछ ना कुछ भेंट अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: Kumbh Rashifal January 2024: कुंभ राशि का फैमिली और लव लाइफ के लिहाज से बढ़िया रहेगा महीना, जानें मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget