एक्सप्लोरर

Kumbh Rashifal January 2024: कुंभ राशि का फैमिली और लव लाइफ के लिहाज से बढ़िया रहेगा महीना, जानें मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope 2024: कुंभ राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना शिक्षा, करियर, बिजनेस, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार व सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है. जानें कुंभ का मासिक राशिफल (Masik Rashifal)

Kumbh Rashifal January 2024: कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी 2024 का महीना बढ़िया रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियियां रह सकती हैं. शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जो आपके फैमिली और लव लाइफ को अच्छा बनाने में मददगार साबित होगा. आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए बिजनेस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा दिसंबर का महीना. (Aquarius January 2024 Rashifal).

कुंभ व्यापार और धन (Aquarius Monthly Business Horoscope)

  • 06 जनवरी तक दशम भाव में व 18 जनवरी से एकादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे डिजिटल मार्केटिंग, ऑफलाइन कोचिंग, एम एल एम, रीसेलिंग, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट रिलेटेड बिजनस में कुछ चैलेंजेज रह सकते हैं. इसलिए मेहनत अधिक करनी होगी. 
  • 07 जनवरी से बुध का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनस में इस महीने में आप अपने सारे वीकर सेक्शन सुधारने में लगे रहेंगे.
  • गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि सप्तम भाव व एकादश भाव पर होने से बिजनस के गति ना पकड़ पाने के लिए स्टाफ और टीम मेंबर्स ट्रेनिंग सेशन और स्किल डेवलपमेंट कोर्स करवाने की सलाह है.
  • 13 जनवरी तक सूर्य का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे इस महीने में करंट ट्रेंड्स और टेक्नीक्स के साथ कस्टमर अट्रैक्शन की ओर ध्यान रहेगा.

कुंभ राशि नौकरी-पेशा (Aquarius Monthly Job-Career Horoscope)

  • 13 जनवरी तक एकादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहेगा. जो इस माह बायो डाटा मेल करके लिमिटेड फर्म्स और कम्पनीज को अट्रैक्ट करने की कवायद में अच्छे पैकेज वाला जॉब दिलवा सकती है.
  • मंगल-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा. इससे फोर्स, इंजीनियरिंग, एजूकेशन, मीडिया, मेडिकल से जुड़े लोगों को बढ़िया सर्विस के लिए डेडीकेशन और डिसीप्लिन से आगे बढ़ना होगा.
  • 14 जनवरी से सूर्य की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से इस महीने में फील्ड को चेंज करने का ख्याल मन में आ सकता है. अपना सही आकलन आपको सही जगह दिला सकता है.
  • शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से इस महीने में आप अपनी मेहनत के कारण सीनियर्स के चहेते बन जाएंगे.

कुंभ फेमिली लाइफ,लव लाइफ और रिलेशनशिप (Aquarius Monthly Family and Love Horoscope) 

  • गुरु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पीसफुल लव लाइफ आपकी जिंदगी को संतोषजनक बनाएगी.
  • 18 जनवरी से शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. इस कारण फैमिली और लव लाइफ के लिहाज से महीना बढ़िया रहेगा.
  • 17 जनवरी तक गुरु-शुक्र का षडाष्टक दोष रहेगा. इससे आप भटकाव से बचें रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स आपके शादीशुदा जीवन में अग्नि प्रज्वलन का काम कर सकता है.

कुंभ राशि विद्यार्थी और शिक्षार्थी (Aquarius Monthly Education & Sports Horoscope)

  • मंगल की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से नौकरी पाने के लिए कम्पिटिशन की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करेंगे तो अपने सपने को पूरा कर सकेंगे.
  • गुरु-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से आलस्य सभी कामों में बड़ा ऑब्सटेकल्स है. स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई निर्विघ्न स्कूल के साथ घर पर भी करते रहना चाहिए.
  • गुरु का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा, जिससे अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलना ही काफी ना समझें. आपका पढ़ने का प्रयास जोरदार होना जरूरी है.

कुंभ राशि स्वास्थ्य और यात्रा (Aquarius Monthly Health & Travel Horoscope)

  • मंगल का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे परिवार में बीमारी डेरा जमा सकती है. अवेयर रहें और चिकित्सकीय परामर्श समय पर आवश्यक रूप से लें.
  • गुरु का अष्टम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे ट्रैवल करते समय कोई भी लापरवाही ना बरतें वरना नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि वालों के लिए उपाय (Aquarius Rashi January 2024 Upay)

11 जनवरी देवपितृकार्ये अमावस्या पर- दिन ढलने से पहले अपनी क्षमता के अनुसार सात प्रकार का अनाज (सतनाज) दान करें. कोशिश करें कि घर का मुखिया पक्षियों को अपने हाथ से यह दाना डालें.
15 जनवरी मकर संक्रांति पर- जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें. तेल-तिल का दान दें. इससे विरोधी परास्त होंगे और भेंट मिलेगी.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget