एक्सप्लोरर

Numerology: शाहरुख खान की गाड़ी का नंबर क्यों है खास? जानें अंक ज्योतिष से क्या है कनेक्शन

Numerology: बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी ज्योतिष शास्त्र से लेकर अंक ज्योतिष (Ank Jyotish)पर भरोसा करते हैं. इस मामले में शाहरुख खान भी पीछे नहीं हैं. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान का लकी नंबर क्या है.

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक नंबर में एक खास ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है. बड़ी से बड़ी हस्तियां भी न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखती हैं. बॉलीवुड के बादशाह किंग खान भी इससे अछूते नहीं हैं. 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने शानदार अभिनय और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनकी संपत्ति और गाड़ियों की चर्चा अक्सर मीडिया में होती रहती है. इन सबके बीच, एक दिलचस्प बात जो अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है वो है शाहरुख की गाड़ियों का नंबर. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की गाड़ी का नंबर (Shahrukh Khan Car Number) क्यों खास है और अंक ज्योतिष से इसका क्या कनेक्शन है.

खास है शाहरुख खान की नबंर प्लेट (Shahrukh Khan Number Plate)

शाहरुख खान की कई गाड़ियों का नंबर 555 रहा है. हाल ही में उन्हें सफेद चमचमाती कार रोल्स रॉयस एसयूवी  (Rolls Royce SUV) में स्पॉट किया गया. इस गाड़ी का नंबर भी 555 था. माना जाता है कि ये शाहरुख का लकी नंबर है. इस नंबर से शाहरुख खान को विशेष लगाव है.  उनकी कारों से लेकर मोबाइल तक में यह नंबर जरूर आता है. ऐसी चर्चा है कि शाहरुख वे अपने स्टाफ के लोगों को भी यही नंबर दिलाते हैं.

अंक ज्योतिष में 555 का महत्व (555 Number Significance In Numerology)

अंक ज्योतिष में 555 को एंजेल नंबर कहा जाता है. यह नंबर आध्यात्मिक विकास को दर्शाता है. इस नंबर के प्रभाव से लोग अपने आसपास की चीजों को बदलने की क्षमता रखते हैं. यह नंबर नेतृत्व, स्वतंत्रता, निडरता और बदलाव से जुड़ा माना जाता है. यह अंक उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो जीवन में जोखिम लेने से नहीं डरते और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

एंजेल नंबर व्यक्ति को उसकी सही दिशा और जीवन का उद्देश्य बताता है. इस नंबर को मानने वाले लोग भगवान पर बहुत भरोसा रखते हैं. यह लोग जीवन में नई-नई चीजें आजमाते रहते हैं. यह नंबर व्यक्तिगत विकास से जुड़ा हुआ है. यह लोग अपने जीवन के प्रति आशावादी सोच रखते हैं. इन लोगों को हमेशा ऊपर वाले का साथ मिलता है और यह जीवन में लगातार तरक्की करते हैं.

शाहरुख खान के लिए लकी  555 (Shahrukh Khan Lucky Number)

बेशक शाहरुख खान की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति उनका जुनून है लेकिन कहीं न कहीं उन्हें उनके लकी नंबर 555 का भी पूरा साथ मिला है. एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि 555 उनका लकी नंबर है. यह नंबर उनकी पत्नी गौरी खान ने चुना था, जब वह अंक ज्योतिष के बारे में एक किताब पढ़ रही थीं. तबसे शाहरुख अपने हर काम और चीज़ में इस नंबर को कहीं न कहीं इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश करते हैं. 


ये भी पढ़ें

आज संकष्टी चतुर्थी पर इस विधि से करें गणपति की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
Embed widget