एक्सप्लोरर

कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला

Who is Harish Rana: पैसिव यूथेनेशिया का मतलब है किसी मरीज को जीवन बचाने के लिए दी जा रही दवाएं, उपचार या लाइफ सपोर्ट सिस्टम को रोक देना या हटा लेना, ताकि उसकी प्राकृतिक रूप से मृत्यु हो सके.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसले में 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी.न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली एम्स को निर्देश दिया कि हरीश राणा को तुरंत भर्ती किया जाए और लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया के लिए जरूरी व्यवस्था की जाए.

कौन हैं हरीश राणा?
हरीश राणा मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले हैं. साल 2013 में वह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र थे. उसी दौरान वह एक पेइंग गेस्ट हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर ब्रेन इंजरी हो गई. हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा और तब से वह लगातार बिस्तर पर हैं.

13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में थे
हादसे के बाद हरीश राणा परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट में चले गए. वह पिछले 13 वर्षों से शत-प्रतिशत विकलांगता और क्वाड्रिप्लेजिया (चारों अंगों के लकवे) से जूझ रहे थे. सांस लेने के लिए उन्हें ट्रेकियोस्टॉमी ट्यूब और भोजन के लिए गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी ट्यूब के सहारे रहना पड़ रहा था. उनकी दैनिक देखभाल पूरी तरह मशीनों और चिकित्सा सहायता पर निर्भर थी. डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार की कोई संभावना नहीं थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय गरिमा को बताया सर्वोपरि
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जब किसी व्यक्ति का जीवन केवल कृत्रिम साधनों के सहारे खींचा जा रहा हो और उसके ठीक होने की कोई उम्मीद न हो, तो उसे गरिमा के साथ मृत्यु चुनने का अधिकार है. अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में जीवन को लाइफ सपोर्ट सिस्टम के जरिए बनाए रखना व्यक्ति की गरिमा के खिलाफ हो सकता है.

क्या है पैसिव यूथेनेशिया?
कानूनी भाषा में पैसिव यूथेनेशिया का मतलब है किसी मरीज को जीवन बचाने के लिए दी जा रही दवाएं, उपचार या लाइफ सपोर्ट सिस्टम को रोक देना या हटा लेना, ताकि उसकी प्राकृतिक रूप से मृत्यु हो सके. यह एक्टिव यूथेनेशिया से अलग है, जिसमें किसी इंजेक्शन या दवा के जरिए जानबूझकर मृत्यु दी जाती है. भारत में एक्टिव यूथेनेशिया अभी भी प्रतिबंधित है.

कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि हरीश राणा कभी 20 साल का होनहार छात्र था, लेकिन चौथी मंजिल से गिरने के बाद उसे गंभीर ब्रेन इंजरी हुई और वह लगातार वेजिटेटिव स्टेट में है. मेडिकल रिपोर्ट में 13 साल के दौरान किसी तरह के सुधार के संकेत नहीं मिले. ऐसे में उसकी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग
जेलों में बंद कैदियों के लिए एक नई शैक्षिक पहल, 'तिनका जेल पाठशाला' की हुई शुरुआत
जेलों में बंद कैदियों के लिए एक नई शैक्षिक पहल, 'तिनका जेल पाठशाला' की हुई शुरुआत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget