1 अप्रैल 2026 से LPG, ATM, FASTag और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ये बदलाव लागू हुए हैं.
New Financial Year 2026-27: 1 अप्रैल, नए वित्तीय साल के पहले दिन झटका! LPG, ATM बदले… बुध का बड़ा संकेत
New Financial Year 2026: 1 अप्रैल 2026 से LPG, ATM, FASTag समेत कई बदलाव लागू. बुध का नक्षत्र परिवर्तन बाजार और निवेश पर क्या असर डालेगा, जानें पूरी रिपोर्ट.

- 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष में LPG, ATM, क्रेडिट कार्ड के नियम बदले।
- बुधवार को बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन, बाजार में हलचल के संकेत।
- व्यापार, बैंकिंग, मीडिया और आईटी सेक्टर पर बुध के प्रभाव से असर।
- निवेश में सावधानी बरतें, विशेष उपायों से बुध ग्रह को करें मजबूत।
New Financial Year 2026: आज 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ LPG, ATM, FASTag और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. इसी दिन बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी हुआ है, जिससे बाजार, बैंकिंग और निवेश सेक्टर में हलचल के संकेत मिल रहे हैं.
1 अप्रैल से देश में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो रही चुकी है. आर्थिक और प्रशासनिक दृष्टि यह अहम दिन माना जाता है. जिसमें कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू हुए हैं (New Rules From April 1), जिसका असर आम जनता पर पड़ता है. 1 अप्रैल 2026 से एपीजी (LPG Cylinder Price Hike), ATM,PTM से लेकर क्रेडिट कार्ड और फास्टैग आदि में भी कई बदलाव किए गए हैं. इस तरह से वित्तीय वर्ष के पहे दिन मंहगाई की मार का तगड़ा झटका लगा है.
बुधवार, बुध नक्षत्र परिवर्तन और वित्तीय वर्ष का खास संयोग
नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन यानी 1 अप्रैल 2026 को आर्थिक और प्रशासनिक के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. इसका कारण यह है कि बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी हुआ है.
आज व्यापार, संचार और वाणिज्य के कारक बुध पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और 13 अप्रैल 2026 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ऐसे में देश के विख्यात एस्ट्रोलॉजर पंडित सुरेश श्रीमाली इसे विशेष संयोग बता रहे हैं, जिसका असर व्यापार, वित्त, संचार, शेयर मार्केट और शिक्षा आदि से जुड़े क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है.
बैंकिंग, मीडिया और आईटी सेक्टर पर असर!
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' की मानें तो ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार आदि का कारक ग्रह माना गया है.
इसलिए जब बुध की चाल में बदलाव होता है, तो निश्चित रूप से इसका असर व्यापारिक गतिविधियों, बाजार की चाल और नौकरी-पेशा लोगों पर पड़ता है. नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बुधवार के दिन ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है.
शास्त्रों में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है. ऐसे में बुधवार के दिन ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन बुध ग्रह की ऊर्जा को और प्रभावी बनाने का संकेत दे रहा है, जिससे ऐसा माना जा रहा है कि इसका असर कारोबार, बैंकिंग सेक्टर्स, लेखा-जोखा, मीडिया, शिक्षा और आईटी जैसे क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है.
विशेषज्ञों की माने तो, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बुध ग्रह की यह स्थिति कई लोगों के लिए नए अवसर भी लेकर आ सकती है तो वहीं निवेश आदि मामलों में सतर्कता व सावधानी जरूरी होगी. हालांकि ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और दशा के अनुसार अलग-अलग भी हो सकता है. लेकिन संभवत: बुध के प्रभाव से बाजार और आर्थिक गतिविधियों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसलिए किसी बड़े आर्थिक निर्णय या निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
करें ये उपाय
धार्मिक दृष्टि से बुधवार के दिन बुध देवता और भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए, हरी मूंग का दान करें और गणेश जी की आराधना करें. इससे बुध ग्रह मजबूत होते हैं और बुद्धि व व्यापार में सफलता दिलाते हैं.
ये भी पढ़ें: Mercury Transit 1 April 2026: गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर, वृषभ और मिथुन समेत 4 राशियों के लिए लाभकारी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Frequently Asked Questions
1 अप्रैल 2026 से कौन से नियम बदल रहे हैं?
बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन क्यों महत्वपूर्ण है?
बुध ग्रह को व्यापार, संचार और वाणिज्य का कारक माना जाता है. इसका नक्षत्र परिवर्तन बाजार, बैंकिंग और निवेश जैसे क्षेत्रों में हलचल के संकेत दे रहा है.
बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा?
बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर व्यापार, वित्त, संचार, शेयर मार्केट, शिक्षा, बैंकिंग, मीडिया और आईटी जैसे क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है.
नए वित्तीय वर्ष में निवेश करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष में निवेश करते समय सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है. किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय या निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें.
















