एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा! इनके भक्तों में शामिल हैं एप्पल के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक, भक्त मनाते हैं हनुमान जी का अवतार

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के चमत्कारिक किस्से विश्वभर में प्रसिद्ध है. बाबा को हनुमान जी का अवतार कहा जाता है. बाबा की खासियत यह है कि वे किसी को पैर छूने नहीं देते थे.

Neem Karoli Baba Interesting Facts: नीम करोली बाबा का नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था. बाबा भले ही खुद को साधारण व्यक्ति मानते थे. लेकिन लोग उन्हें बजरंगबली का अवतार मानते थे. केवल आमजन ही नहीं बल्कि राजनेता, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी, उद्योगपति से लेकर एप्पल के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक जैसे महान हस्तियां भी बाबा के भक्तों की सूची में शामिल हैं.

क्या सच में हनुमान जी के अवतार हैं नीम करोली बाबा!

नीम करोली बाबा को भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. इसका कारण यह है कि बाबा के जीवन में कई ऐसी घटनाएं हुई, जिससे उनकी योग्यता, शक्ति और उपकार के बारे में पता चलता है, जिस कारण उन्हें हनुमान जी का अवतार समझा जाता है. नीम करोली बाबा ने आध्यात्मिक उन्नति के लिए लोगों को प्रेरित किया और दु:खों से मुक्ति पाने में मदद की. इसलिए नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार कहा जाता है. नैनीताल के पास पंतनगर में बाबा की समाधि है. साथ ही बाबा की एक भव्य मूर्ति भी है. यहीं हनुमान जी की भी मूर्ति स्थापित है. क्योंकि बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे. उन्होंने स्वयं देशभर में हनुमान जी के कई मंदिर बनवाए थे.

नीम करोली बाबा के बारे में रोचक बातें

  • नीम करोली बाबा कभी भी भक्तों को अपने पैर छूने नहीं देते थे. क्योंकि वह खुद को साधारण व्यक्ति बताते थे. हालांकि भक्त उन्हें इस युग का दिव्य पुरुष मानते हैं.
  • उत्तराखंड के नैनीताल के पास कैंची धाम में 1961 में नीम करोली बाबा पहली बार आए और यहां उन्होंने आश्रम बनाने का निर्णय किया. इसकी स्थापान 1964 में की गई.
  • सीधे-सादे और सरल स्वभाव वाले नीम करोली बाबा के कई चमत्कारिक किस्से बताए जाते हैं. नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर ‘मिरेकल ऑफ लव’ नामक पुस्तक लिखी गई है, जिसे रिचर्ड एलपर्ट (रामदास) ने लिखा है.
  • मिरेकल ऑफ लव किताब में बुलेटप्रूफ कंबल घटना का भी जिक्र मिलता है. नीम करोली बाबा हमेशा कंबल ओढ़ा करते थे. इसलिए आज भी भक्त उनके मंदिर पर कंबल चढ़ाते हैं.
  • आज भी कैंची धाम में भक्तों की भारी भीड़ होती है. कहा जाता है कि यहां भक्त जो भी मुराद लेकर आते हैं फिर खाली हाथ नहीं लौटते हैं.

ये भी पढ़ें: Bhutadi Amavasya 2023: चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या? क्या भूतों से है संबंध या है कोई और रहस्य, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
Aaj ka Kumbh Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
Aaj Ka Makar Rashifal 23 July 2026: करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
Aaj ka Dhanu Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ाने के बनेंगे नए अवसर, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ समाचार
आय बढ़ाने के बनेंगे नए अवसर, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ समाचार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget