एक्सप्लोरर

Nautapa 2024: चार दिन बाद सूरज उगलने लगेगा आग और तपने लगेगी धरती!

Nautapa 2024: सूरज का पारा चढ़ने वाला है, ठीक चार दिन बाद जब सूर्य देवता रोहिणी नक्षत्र में आएंगे नौतपा आरंभ हो जाएगा. नौतपा में गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है, ऐसी मान्यता है.

Nautapa 2024: गर्मी बढ़ने वाली है. पौराणिक मान्यता है कि जब नौतपा लगता है तो मौसम बदल जाता है. गर्मी का तेवर लोगों को परेशान करने लगता है. सूरज का पारा चढ़ जाता है और धरती तपने लगती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार नौतपा की शुरूआत कब से हो रही है और ये कब तक रहेगा? आइए जानते हैं-

4 दिन यानि 25 मई 2024, शनिवार के दिन से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है. लोग नौतपा को लेकर घबरा रहे हैं, क्योंकि नौतपा यानि गर्मी का प्रचंड रूप. नौतपा में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है. पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी व्याकुल हो जाते है. नौतपा पूरे 9 दिनों तक चलता है, यही कारण है कि इसे नौतपा कहते हैं, यानि सूरत की तपिश से तपने वाले पूरे नौ दिन.

इस साल मौसम विभाग (IMD) भी नौतपा के दिनों में भीषण गर्मी का संकेत दे रहा है. देश की राजधानी में तो नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी की दस्तक महसूस की जाने लगी है. 19 मई को दिल्ली का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक मापा गया.

मौसम विभाम (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और  राजस्थान,बिहार राज्यों में गर्मी अपने तेवरों से लोगों को परेशान कर सकती है.

नौतपा कब लग रहा है? (Nautapa 2024 Date)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सूर्य का नक्षत्र गोचर 25 मई, शनिवार को सुबह 03.27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में होने जा रहा है. सूर्य देवता इस नक्षत्र में 8 जून 2024 तक रहेंगे, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगें.

पौराणिक मान्यता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं उतने दिन भीषण गर्मी का अनुभव होता है. हालांकि नौतपा केवल 9 दिन तक चलता है, 2 जून, 2024 तक नौतपा रहेगा.

नौतपा में क्या करें? (What To Do During Nautapa?)

  • नौतपा में अधिक से अधिक पानी पीएं.
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें.
  • लू से बचने के लिए सिर पर कपड़ा या छाता का प्रयोग करें.
  • सुपाच्य भोजन ग्रहण करें.

नौतपा में दान का महत्व (Daan)

नौतपा में दान आदि का भी विशेष महत्व बताया गया. गर्मी के दिनों में पर्यावरण की सेवा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने से ग्रहों का दोष भी दूर होता है, इसलिए नौतपा में इन कार्यों को करना बहुत ही शुभ बताया गया है-

  • छायाधार वृक्षों की रक्षा करें.
  • लोगों के लिए पीने के पीने की व्यवस्था करें.
  • नल लगावाएं
  • खीरे, तरबूज, ककड़ी आदि का दान करें
  • जूता, चप्पलों का दान करें.
  • काले छाते का दान करें.
  • मीठा शर्बत राहगीरों को पिलाएं
  • गर्मी में लोगों को लू और तेज धूप से बचाने के लिए छाया की व्यवस्था करें.

Astrology: इन 4 ग्रहों की वजह से लव मैरिज में आती हैं दिक्कतें, यहां पढ़ें उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 9 July 2026: टैरो राशिफल, मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 9 जुलाई 2026 मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
Palmistry: हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget