एक्सप्लोरर

Nahay Khay 2022 Date: आज नहाए खाए से हुई छठ की शुरुआत, जानें इस दिन क्यों खाते हैं कद्दू-भात

Nahay Khay 2022: आज छठ पूजा का पहला दिन है. इस दिन नहाय खाए की परंपरा निभाई जाती है. आज के दिन स्नान के बाद कच्चे चावल का भात और कद्दू खाने की परंपरा है. इस भोजन को बहुत ही पवित्र माना जाता है.

Chhath Puja Nahay Khay 2022: आज नहाय खाए से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. सप्तमी तिथि के दिन यानी कि 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा. आस्था के इस महापर्व में महिलाएं संतान सुख, उसकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती है. छठ पूजा का पहला दिन नहाए खाए होता है. नहाए खाए का अर्थ है स्नान करके भोजन करना. आज के दिन कद्दू-भात यानी चावल खाने का विशेष महत्व होता है. आइए जानते है नहाए खाए से जुड़ी इस परंपरा के बारे में. 

नहाए खाए का महत्व (Nahay Khay Date And Significance)

दीवाली के चौथे दिन यानी कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय खाए की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन कुछ विशेष रीति रिवाजों का पालन करना होता है. इस परंपरा में व्रती नदी या तालाब में स्नान कर कच्चे चावल का भात, चनादाल और कद्दू (लौकी या घीया) प्रसाद के रूप में बनाकर ग्रहण करती हैं. इस भोजन को बहुत ही शुद्ध और पवित्र माना जाता है. इस दिन एक समय नमक वाला भोजन किया जाता है. मूल रूप से नहाए खाए का संबंध शुद्धता से है. इसमें व्रती खुद को सात्विक और पवित्र कर छठ का व्रत रखती हैं.

इस दिन क्यों खाते हैं कद्दू 

कद्दू की सब्जी को पूरी तरह से सात्विक माना जाता है. इसलिए यही खाकर छठ पूजा व्रत की शुरुआत की जाती है. माना जाता है कि इसे खाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. सेहत के लिहाज से कद्दू आसानी से पचने वाली सब्जी है. यही वजह है कि छठ व्रती आज कद्दु का सेवन करते हैं. 

नहाए खाए नियम (Nahay khay Niyam)

नहाए खाए के दिन व्रती पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करें, क्योंकि इस पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व है. साथ ही व्रतियों के भी पवित्र नदी या तालाब में स्नान का विधान है.
इस दिन व्रती सिर्फ एक ही बार भोजन ग्रहण करते हैं. साफ-सफाई और शुद्धता के साथ पहले दिन का नमक युक्त भोजन बनाया जाता है. ध्यान रहे खाना बनाते वक्त जूठी वस्तु का इस्तेमाल ना करें. छठ के चारों दिन जो घर में व्रत नहीं रखते उन्हें भी सात्विक भोजन करना होता है. 

ये भी पढ़ें

आज से छठ पूजा होगी प्रारंभ, छठ माई के साथ करें सूर्य देव के ये उपाय, सारे कष्ट होंगे दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 6 July 2026: मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026 मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का राशिफल
Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का राशिफल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget