एक्सप्लोरर

Morning Tips: रोज सुबह उठकर करेंगे ये काम तो रहेंगे खुश, हर काम में मिलेगी सफलता

Morning Tips: दैनिक जीवन से जुड़े कुछ उपाय, जिसे अपनाने से अंदर सकारात्मक बदलाव आएगा, खुशियां मिलेंगी समृद्धि आएगी और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा.

Morning Tips: खुश रहना एक हुनर है. हर इंसान की ये चाहत होती है कि वो सुखमय जीवन व्यतीत करे. जागरूक व्यक्ति रोज सुबह अपनी दिनचर्या बनाता है और पूरे दिन को उसी तरह से ढ़ालता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूरी प्लानिंग और कोशिश के बावजूद दिन अच्छा नहीं जा पाता और निराशा हाथ लगती है. ऐसे कुछ उपाय हैं जिन पर अमल कर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं.
 
सुबह उठकर ये काम
 
हथेली का करें दर्शन
अमूमन रोज सुबह आंख खुलते ही आप शायद मोबाइल का दर्शन करते होंगे मगर वास्तु के सलाह के अनुसार रोज सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हथेली का दर्शन करें और भगवान का ध्यान करते हुए 'कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती. करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम' का उच्चारण करें. माना जाता है कि इंसान की हथेली में ब्रह्मां, लक्ष्मी और सरस्वती का निवास होता है. रोज सुबह उठकर हथेली का दर्शन करने से व्यक्ति पे ब्रह्मां, लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा बनती है और काम में सफलता हासिल होता है. 

उठते ही इन्हें करें प्रणाम 
सुहब उठते ही धरती पर पैर रखने से पहले धरती मां को प्रणाम निवेदित करें. शास्त्रों की मानें तो धरती को मां का दर्जा दिया गया है. इसके बाद माता-पिता और बड़ों के चरण छूने चाहिए. जो व्यक्ति ऐसा करता है उसमें विनम्रता आती है. वो समृद्ध होता है और जीवन में खूब तरक्की भी करता है. 
 
घर से बाहर जाने से पहले करें ये काम 
रोज सुबह उठ कर, ऊपर बताई विधि का पालन करने के बाद स्नान आदि करें और सूरज भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. उसके बाद तुलसी के पौधे को पानी दें.  साथ ही पूजा घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने कनकधारा स्त्रोंत का पाठ करें. जो व्यक्ति घर से बाहर जाने से पहले या काम पर लगने से पहले ये विधि अपनाता है उसे काम में सफलता मिलती है और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. 

ये भी पढ़ें - Sawan Shivratri 2023 Date: सावन शिवरात्रि कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, सालों बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 6 July 2026: तुला राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
तुला राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
Tarot Rashifal 6 July 2026: मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026 मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का राशिफल
Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget