एक्सप्लोरर

Gemini October Horoscope 2024: मिथुन वाले तुनकमिजाजी व्यवहार पर रखें कंट्रोल, पढ़िए मासिक राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ज्योतिषी (Astrologer) द्वारा पूरे माह की भविष्यवाणी की जाती है. जानें अक्टूबर का महीना मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Mithun Masik Rashifal 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइये मासिक राशिफल में जानते हैं, अक्टूबर (October 2024) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Gemini Monthly Horoscope October 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि अक्टूब का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope 2024)

  • मिथुन राशि वालों के लिए एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना नजर आए तो उन्हें ऐसा करने में बिल्कुल संकोच नहीं करें. कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन आपको इस माह अपने ईगो को पीछे छोड़कर अपने हित एवं लाभ पर फोकस करना चाहिए. नौकरीपेशा लोग यदि कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर और जूनियर से बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं तो उन्हें इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
  • वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी वाणी, बुद्धि और विवेक की बदौलत मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब हो सकते हैं. अक्टूबर का महीना मार्केटिंग, कमीशन, सट्टा-लाटरी आदि से जुड़े काम करने वालों के लिए अधिक शुभ साबित होगा. टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों का प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा हो सकता है, जिसके चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा सकता है.
  • राजनीति से जुड़े लोगों को भी इस माह के पूर्वार्ध में कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. महीने के मध्य में अपने गुस्से और तुनकमिजाजी व्यवहार पर काबू पाने की आवश्यकता रहेगी, इस दौरान यदि आप लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करते हैं तो आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी. यह बात न सिर्फ आपके करियर बल्कि निजी संबंधों के लिए भी लागू होती है.
  • माह के उत्तरार्ध में आपका अधिक समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा. इस दौरान आप अपनी लवलाइफ को बेहतर तरह से जीते हुए नजर आएंगे. आपके भीतर रोमांस और अपने साथी के प्रति अधिक लगाव बना रहेगा. आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठाएंगे. माह के अंत में बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार मिल सकता है. इस दौरान आपका भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है. खास बात यह कि ऐसे सौदे में आपको मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा.

मिथुन राशि के लिए उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Festival Sale: पितृ पक्ष में भी कर सकते हैं शॉपिंग, बस इस मुहूर्त का रखें ध्यान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 20 जुलाई: शिव योग में किस राशि पर बरसेगी महादेव की कृपा?
Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget