एक्सप्लोरर

Money Horoscope for August: अगस्त में इन राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान, होगी धन की बरसात

Money Horoscope for August: इस माह कुछ लोगों को धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. वहीं कुछ राशियों को इस माह सोच-समझ कर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं अगस्त का आर्थिक राशिफल.

Money Horoscope for August: हर महीना अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है. अगस्त महीने में कई राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है. इन जातकों के धन के भंडार भरेंगे और हर तरह की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी. इस माह कुछ लोगों को धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और निवेश से लाभ होगा तो वहीं कुछ राशियों को इस माह सोच-समझ कर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि अगस्त में सभी जातकों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है.

मेष- आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए  बेहद अनुकूल रहने वाला है. आपके जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी. आपके लिए आय के नए अवसर खुलेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा. इस माह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. करियर में बेहतर प्रदर्शन का लाभ आपको आर्थिक तौर पर भी होगा. नौकरी कर रहे जातकों के आय में वृद्धि होगी वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को भी लाभ होगा. इस महीने ना तो किसी को कर्ज दें और ना ही किसी से लें.

वृषभ- राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा. इस राशि के जातकों को इस माह अच्छा आर्थिक लाभ होगा. आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी. पुराने फंसे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी की भी संभावना है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को विदेश से धन सहायता प्राप्त हो सकती है. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. माता पिता से भी धन प्राप्त होने की संभावना है.

मिथुन- आर्थिक दृष्टिकोण से अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आ सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं. पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है. वहीं करियर में बेहतर प्रदर्शन से आर्थिक लाभ होगा. आय में वृद्धि हो सकती है. व्यावसायिक जीवन में भी आपको मेहनत की वजह से साझेदारी में लाभ होगा.

कर्क- विदेश से जुड़ा व्यापार कर रहे जातकों के आमदनी में वृद्धि की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये माह आर्थिक लिहाज से उत्तम रहने की उम्मीद है. खासतौर से महीने के अंतिम पंद्रह दिनों कर्क राशि के जातकों को अनुकूल फल प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान आपको रोजगार के कई नए अवसर मिलेंगे. नई और रचनात्मक योजनाओं से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. पैतृक संपत्ति से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

सिंह- आर्थिक दृष्टिकोण से अगस्त का महीना आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है. विदेशी व्यापार से आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन अचानक मिल सकता है जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कारोबार से भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं. अचानक से किसी गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है. शेयर मार्केट से भी मुनाफा कमा सकते हैं. व्यापार कर रहे जातकों को भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बना सकते हैं.

कन्या- इस माह आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है. सट्टा बाजार जैसे कि शेयर मार्केट से जुड़े जातकों के लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें. कहीं से अचानाक आर्थिक लाभ हो सकता है जिससे आपकी स्थिति और मजबूती होगी. आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. विदेश से धन का आगमन हो सकता है. लंबी अवधि से अटका हुआ कोई धन प्राप्त हो सकता है.

तुला- इस महीने तुला राशि वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अच्छा होगा कि आप इस महीने किसी को भी ना तो उधार दें और ना ही किसी से उधार लें वरना आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कर्म भाव में सूर्य के स्थिति आपको व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम दिलाएगी. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह महीना आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा रहने की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं.

वृश्चिक- इस महीने आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है. इस महीने आपको किसी गुप्त स्रोत से भी धन की प्राप्ति हो सकती है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी. धार्मिक क्षेत्र से भी आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. लंबी अवधि से कोई धन फंसा हुआ था तो वो भी आपको इस अवधि में आपको प्राप्त हो सकता है. व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.  इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन किसी को उधार देने से बचें. 

धनु- यह महीना आर्थिक जीवन के लिहाज से मिश्रित परिणाम देने वाला महीना होगा. आर्थिक स्तर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक तौर पर आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. अचानक ही कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. इस महीने लंबे समय से अटका हुआ कोई धन आपको प्राप्त हो सकता है. पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ के योग हैं.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना खुशखबरी लेकर आया है. आर्थिक जीवन को मजबूती मिल सकती है. अचानक ही कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. इस महीने आपको धन अर्जित करने के नए स्रोत मिल सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है. इस राशि के जातकों को इस महीने विदेश से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होने की भी पूरी संभावना है. 

कुंभ- आपके लिए इस महीने आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों को भी इस महीने नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है. करियर में प्रगति भी मिल सकती है. किसी गुप्त स्रोत से अचानक धन प्राप्त हो सकता है. कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. सूर्य गोचर के प्रभाव से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. व्यवसाय कर रहे जातकों को इस अवधि में लाभ हो सकता है. मेहनत के जरिए धन अर्जित करेंगे.

मीन- वक्री शनि की वजह से इस माह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. वहीं सूर्य और शुक्र की स्थिति आपको अचानक ही कहीं से धन प्राप्त कराएगी. इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. अत्यधिक खर्चों की वजह से आपका मासिक बजट भी बिगड़ सकता है. बेहतर होगा कि आप इस माह फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और बहुत जरूरत होने पर ही धन खर्च करें.

Shani Dev: शनि देव की पूजा कब करनी चाहिए? सावन शनिवार को हल्दी के साथ करें ये उपाय

Kalawa Rules: हाथ में कलावा बांधते और खोलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, तबाह हो सकता है पूरा घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर से 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
31 अक्टूबर से इन 5 राशियों के लिए बदल सकते हैं हालात! नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए मौके?
Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget