एक्सप्लोरर

मंगल-केतु युति से जुलाई में विश्व युद्ध, अग्निकांड और राजनीतिक विस्फोट की आहट?

Prediction 2025: सिंह राशि में मंगल-केतु की युति 18-26 जुलाई 2025 तक वैश्विक संकट, युद्ध, अग्निकांड और राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देती है. जानें शास्त्रों, गोचर और उपायों के साथ संभावित प्रभाव.

Prediction 2025: 18 से 26 जुलाई 2025 के बीच, आकाश में एक ऐसा खतरनाक योग बन रहा है जो मेदिनी ज्योतिष के अनुसार हिंसा, विस्फोट, युद्ध और राजनीतिक अनिश्चितता का संकेतक है. सिंह राशि में मंगल और केतु की युति, न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भूकंपीय, भू-राजनीतिक और मानवीय संकटों की भूमिका भी तय कर सकती है.

मंगल-केतु की युति: क्यों माना जाता है यह 'विनाशकारी योग'?
मंगल ग्रह को ज्योतिष में युद्ध, अग्नि, सैनिक शक्ति, उग्र, सक्रियता का कारक माना गया है, वहीं पाप ग्रह केतु अदृश्य भय, दुर्घटना, विस्फोट अप्रत्याशित, कटौती आदि का प्रतीक माना गया है.

ये दोनों ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है जो सत्ता और सैन्य नेतृत्व करती है. ये युति इसलिए खास हो जाती है क्योंकि इस समय में दुनिया में दो युद्ध चल रहे हैं.

इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया में तनाव है, आपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच भलेही सीजफायर हो लेकिन स्थितियां तनावपूर्ण हैं.

ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार जब मंगल जो आक्रमण, केतु जे विघटन का कारक है उसकी सिंह राशि में युति किसी बड़ी घटनाओं की संभावना को व्यक्त करती है.

बृहत संहिता, वराहमिहिर के अनुसार-

यदि मङ्गलः केतुयोगेन सिंहस्थो भवति, तदा पृथिव्यां दारुणानि वह्निकृतानि कार्याणि समुपस्थितानि भवन्ति.

अर्थ: सिंह में मंगल-केतु की युति से पृथ्वी पर भयानक अग्निकांड, रक्तपात और युद्धजन्य संकट उत्पन्न होते हैं.

18 से 26 जुलाई 2025: विशेष संकट काल, क्यों है यह 9 दिन इतना संवेदनशील?

  • 18 जुलाई: चंद्रमा का गोचर सिंह राशि से शुरू होगा.
  • 22 जुलाई: चंद्रमा, मंगल, केतु के साथ पूर्ण युति में.
  • 26 जुलाई: वक्री शनि मीन राशि से दृष्टि डालेगा.

इन दिनों में क्या होने के संकेत मिल रहे हैं

  • अंतरराष्ट्रीय हवाई हमले, ड्रोन अटैक
  • औद्योगिक दुर्घटनाएं, गैस रिसाव, आग
  • नेताओं की हत्या या स्वास्थ्य संकट
  • तकनीकी ढांचे पर साइबर अटैक

विश्व पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है, क्या युद्ध शुरू होगा?

  • ईरान-इजराइल टकराव
  • इजराइल की तरफ से सीमित हवाई हमले की आशंका
  • ईरान के परमाणु ठिकानों पर संभावित टारगेटिंग
  • अमेरिका-रूस-चीन की राजनयिक टकराहट
  • कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर, वैश्विक बाजार में भूचाल

भारत पर संभावित प्रभाव
इस गोचर युति से देश में अग्निकांड और औद्योगिक घटनाएं के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतने की अतिआवश्यकता है.

 राज्य  संभावित घटना
महाराष्ट्र फैक्ट्री अग्निकांड, गैस रिसाव
गुजरात रासायनिक संयंत्र विस्फोट
ओडिशा, छत्तीसगढ़ खदानों में दुर्घटना
दिल्ली-NCR बाजारों में आगजनी, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने वाला है
मंगल-केतु की युति से सीमा पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिल सकती है इस कारण

  • LOC पर झड़पें, घुसपैठ बढ़ सकती है
  • पंजाब, जम्मू-कश्मीर में सामरिक गतिविधियां तेज
  • सर्जिकल स्ट्राइक जैसे जवाबी एक्शन संभव

बचाव और उपाय, ज्योतिष की दृष्टिकोण से

  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा, मंगल कवच का पाठ करें.
  • केतु शांति हेतु: नीलम रत्न पहनने से बचें, बल्कि केतु बीज मंत्र का जाप करें:
  • ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः
  • 21 जुलाई को अग्निहोत्र यज्ञ करवाना लाभकारी.
  • रुद्राभिषेक से मारक योग की शांति संभव.

आर्थिक और राजनीतिक संकट की चेतावनी

  • शेयर बाजार में अचानक गिरावट संभव
  • राजनीतिक अस्थिरता: भारत सहित कई देशों में मंत्रिमंडल परिवर्तन
  • तेल और गैस के दाम में भारी उछाल
  • साइबर अटैक या कम्युनिकेशन सिस्टम ठप होने की घटनाएं

सिंह राशि का यह संयोग एक 'ग्लोबल अलार्म' है. मंगल-केतु की युति कोई साधारण संयोग नहीं, बल्कि वैश्विक चेतावनी है. विशेषकर 18 से 26 जुलाई तक हर देश, हर तंत्र को सजग रहने की जरूरत है.

FAQs
Q1. क्या हर बार मंगल-केतु की युति से ऐसे संकट आते हैं?
A. नहीं, लेकिन जब यह अग्नि राशि (जैसे सिंह) में हो और चंद्रमा साथ हो, तब प्रभाव कई गुना घातक होता है.

Q2. भारत में सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र कौन से हैं?
A. महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-NCR, ओडिशा और सीमा पर स्थित राज्य जैसे पंजाब और जम्मू-कश्मीर.

Q3. क्या ये घटनाएं रोकी जा सकती हैं?
A. पूर्ण रूप से नहीं, परंतु ज्योतिषीय उपायों, सुरक्षा तंत्र, और जनचेतना से प्रभाव को कम किया जा सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget