एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति कब है, शनि की राशि मकर में कब करेंगे सूर्य प्रवेश, जानें

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य पूजा करने वालों को आरोग्य, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Makar Sankranti: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है. भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति का पर्व सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना से मनाया जाता है. इस दिन से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है. दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती हैं.

2024 में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति

सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो ज्‍योतिष में इस घटना को संक्रांति कहते हैं. इस दिन सूर्य धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं. साल 2024 में 15 जनवरी, सोमवार के दिन मकर संक्राति का त्योहार मनाया जाएगा.

साल 2024 में मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त -   सुबह 07:15 - शाम 05.46 (15 जनवरी 2024)
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 07:15 - सुबह 09:00 (15 जनवरी 2024)

मकर संक्रांति का महत्व

भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिये से मकर संक्रांति का बड़ा ही महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है. इसलिए यह पर्व पिता-पुत्र के अनोखे मिलन से भी जुड़ा है. एक अन्य कथा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का संहार कर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था. तभी से भगवान विष्णु की इस जीत को मकर संक्रांति पर्व के तौर पर मनाया जाने लगा.

मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है. मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं. मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा करने से मान-सम्मान, धन, और स्वास्थ लाभ मिलता है. इस दिन गुड़, अन्न, वस्त्र, काला तिल, खिचड़ी आदि का दान करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

छठ पर्व पर ग्रहों का गोचर, वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल की बनेगी युति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget