एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: मकर संक्राति पर आज भूलकर भी ना करें ये 7 काम, सूर्य देव हो जाएंगे नाराज

Makar Sankranti 2023 Date: आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है. मकर संक्रांति के दिन कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती है.

Makar Sankranti Kaam: आज पूरे देश में मकर संक्रांति पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज के दिन सूर्य उत्तरायण होता है यानी इस दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है. स्नान,दान और पूजा-पाठ के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन तिल का दान और इसके सेवन का खास महत्व है.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्राति के दिन ही सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं. मकर संक्राति का दिन सूर्य देव को समर्पित है इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. आज के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. माना जाता है कि सूर्य देव इससे नाराज होते हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए. 

मकर संक्रांति के दिन ना करें ये काम

  1. मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल सात्विक रहना चाहिए. इस दिन खुद को  किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखें. शराब, सिगरेट या गुटके का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
  2. मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए. इस दिन मसालेदार भोजन भी नहीं खाना चाहिए. मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए.
  3. आज कि दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. वैसे तो कभी भी ना तो किसी का अपमान करना चाहिए और ना ही किसी को अपशब्द कहना चाहिए लेकिन आज के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन अपनी वाणी में मधुरता लाएं.
  4. मकर संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई-छटाई भी नहीं करनी चाहिए. मान्यता है कि  ऐसा करने से जीवन में बाधाएं आती हैं. आज के  दिन तुलसी की पत्तियों को भी नहीं तोड़ना चाहिए.
  5. मकर संक्रांति के दिन देर तक बिना नहाए और पूजा किए कुछ भी खाना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन स्नान किए बिना कुछ खाने से घर में दरिद्रता आती है.
  6. आज के दिन किसी भी ब्राम्हण या जरूरतमंद को अपने दरवाजे से खाली हाथ ना जाने दें. मकर संक्रांति का दिन स्नान-दान का दिन होता है इसलिए आज के दिन उन्हें तिल या चावल का दान करके ही विदा करें. 
  7. मकर संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे सूर्य देव की कृपा नहीं प्राप्त होती है. इसलिए कोशिश करें कि आज का भोजन सूर्यास्त से पहले कर लें.

ये भी पढ़ें

मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान की पूजा कैसे करें, यहां जानिए विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से मनपसंद काम में रुचि, अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद, एडवर्टाइजमेंट से दोगुनी रीच
आज का कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से मनपसंद काम में रुचि, अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद, एडवर्टाइजमेंट से दोगुनी रीच
आज का मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से घर में रहने का मन, बिजनेस में क्वालिटी पर ध्यान, ऑफिस में विरोधियों से रहें अलर्ट
आज का मिथुन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से घर में रहने का मन, बिजनेस में क्वालिटी पर ध्यान, ऑफिस में विरोधियों से रहें अलर्ट
आज का वृषभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रेम आकर्षण में वृद्धि, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा लाभ
आज का वृषभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रेम आकर्षण में वृद्धि, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा लाभ
आज का मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से परिश्रम की परीक्षा, री-ब्रांडिंग से जुड़ेगी युवाओं की टीम, वर्कप्लेस पर प्रतिभा की सराहना
आज का मेष राशिफल 9 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से परिश्रम की परीक्षा, री-ब्रांडिंग से जुड़ेगी युवाओं की टीम, वर्कप्लेस पर प्रतिभा की सराहना

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget